Mirror 365 - NEWS THAT MATTERS

Dear Friends, Mirror365 launches new logo animation for its web identity. Please view, LIKE and share. Best Regards www.mirror365.com

Posted by Surinder Verma on Wednesday, June 17, 2020

समभंग, स्वामी रामतीर्थ कल्चरल, एजूकेशनल तथा एच एम सोसायटी की तरफ से नाट्योत्सव का पुरस्कार वितरण समारोह गांधी स्मारक भवन, सैक्टर 16, चंडीगढ़ में किया गया।

0
230

समभंग, स्वामी रामतीर्थ कल्चरल, एजूकेशनल तथा एच एम सोसायटी की तरफ से नाट्योत्सव का पुरस्कार वितरण समारोह गांधी स्मारक भवन, सैक्टर 16, चंडीगढ़ में किया गया। चंडीगढ़, पंचकूला, मोहाली के विभिन्न स्कूलों की टीमों ने सेहत, कन्या भ्रूण हत्या, नशे की लत आदि विषयों पर अपनी प्रस्तुति मिमिक्री और हिस्टरोनिकस कैटेगरी में आनलाइन प्रविष्ठियां समभंग थिएटर ग्रुप की ई मेल पर भेज कर दर्ज करवाई। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रसिद्ध गायक श्री सोमेश जी ने सरस्वती वंदना गा कर किया तत्पश्चात समभंग के प्रेजिडेंट सोमेश और जनरल सेक्रेटरी अमरज्योति ने मुख्य अतिथि, जज और दर्शकों का स्वागत किया। आने वाले सभी लोगों से उन्होंने वादा किया कि भविष्य में भी वो इस प्रकार के प्रोग्राम आयोजित करते रहेंगे और नए कलाकारों को अपनी प्रतिभा दिखाने का मंच प्रदान करते रहेंगे। मुख्य अतिथि डा. देवराज त्यागी, निर्देशक गांधी स्मारक निधि ने विजेता बच्चों को इनाम बांटे। उन्होंने हिस्सा लेने वाले बच्चों को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि वो आगे भी इस तरह के कार्यक्रमों में हिस्सा लेते रहें।

मंच का संचालन श्रीमती अमर ज्योति शर्मा ने बड़े मनमोहक तरीके से किया और इस कार्यक्रम के जज श्री सुनील जोशी, ए पी जे कालेज, जालंधर और श्री जगजीत सरीन, न्यू चंडीगढ़ ने हर एक प्रविष्टि का बड़ा सूक्ष्म अवलोकन कर के विजेताओं का चयन किया। विजेताओं के नाम:-

जूनियर कैटेगरी – मिमिक्री – पहला इनाम – रिशान, डी ए वी पब्लिक स्कूल, सैक्टर 39 डी, चंडीगढ़

हिस्टरोनिकस कैटेगरी- पहला इनाम – दुर्वा, डी ए वी पब्लिक स्कूल सैक्टर 39 डी चंडीगढ़

दूसरा इनाम – अनहद, आशियाना पब्लिक स्कूल, सैक्टर 46, चंडीगढ़

तीसरा इनाम – ध्वनि, भवन विद्यालय, सैक्टर 15, पंचकूला

सीनियर कैटेगरी – मिमिक्री – पहला इनाम – श्रेष्ठा, डी ए वी पब्लिक स्कूल, सैक्टर 8, चंडीगढ़

दूसरा इनाम – सिमरन, राजकिय माडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल, सैक्टर 8 बी, चंडीगढ़

हिस्टरोनिकस कैटेगरी – पहला इनाम – रूशिल, भवन विद्यालय, सैक्टर 15, पंचकूला

दूसरा इनाम – अमरिता, राजकिय माडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल (टी. एम.), सैक्टर 26, चंडीगढ़

तीसरा इनाम – लक्ष्य, डी ए वी पब्लिक स्कूल सैक्टर 8, चंडीगढ़।