Mirror 365 - NEWS THAT MATTERS

Dear Friends, Mirror365 launches new logo animation for its web identity. Please view, LIKE and share. Best Regards www.mirror365.com

Posted by Surinder Verma on Wednesday, June 17, 2020

हरियाणा कांग्रेस अध्यक्ष कुमारी सैलजा ने प्रदेश में कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों को देखते हुए हरियाणा सरकार द्वारा शनिवार और रविवार को दुकानों व कार्यालयों को बंद रखने के फैसले के बीच शराब के ठेकों के खुले रहने को लेकर हैरानी जताई है। उन्होंने कहा कि एक तरफ सरकार व्यापारियों और दुकानदारों का रोजगार चौपट करवा कर रही है, वहीं दूसरी ओर शराब के ठेके खोलने की अनुमति देना इस सरकार के दोहरे चरित्र को उजागर करता है।

0
301

हरियाणा कांग्रेस अध्यक्ष कुमारी सैलजा ने कहा कि हरियाणा सरकार कोरोना संक्रमण पर काबू पाने में पूरी तरह से नाकाम रही है। इतना समय बीतने के बाद जब कोरोना प्रदेश में अपने पांव पसार चुका है, अब सरकार को दोबारा शनिवार और रविवार को प्रदेश में दुकानों व कार्यालयों को बंद रखने का फैसला लेना पड़ रहा है। सरकार द्वारा दुकानें और कार्यालय बंद रखने के फैसले के बीच प्रदेश में शराब के ठेके खुले रहना हैरान करने वाला है।

कुमारी सैलजा ने कहा कि कोरोना महामारी की शुरुआत से ही प्रदेश सरकार को शराब बिक्री की चिंता सता रही है। शराब कैसे आवश्यक वस्तु की श्रेणी में आ सकती है। हमने पहले भी देखा कि किस तरह से शराब के ठेकों पर लॉकडाउन के बीच भी भारी भीड़ उमड़ी थी। एक तरफ सरकार व्यपारियों और दुकानदारों का रोजगार चौपट करवा कर रही है, वहीं दूसरी ओर शराब के ठेके खोलने की अनुमति देना इस सरकार के दोहरे चरित्र को उजागर करता है।

कुमारी सैलजा ने कहा कि अभी कुछ महीने पहले ही लॉकडाउन के बीच प्रदेश में शराब घोटाले को अंजाम दिया गया था। जिसमें बड़े-बड़े सफ़ेदपोश और अधिकारियों की संलिप्तता सामने आई। वहीं अब सरकार द्वारा इस नए फैसले में शराब के ठेकों को खोलने की इजाजत देना, बड़े सवाल खड़े कर रहा है।