चंडीगढ़, सुनीता शास्त्री। मौजूदा कोरोना वायरस संकट ने फिल्म एवं मनोरंजन उद्योग का कामकाज ठप्प कर दिया है। एक ऐसे उद्योग को पटरी पर लाने के लिए, जो हजारों लोगों को रोजगार प्रदान करता है, पंज-आब लाइन प्रोड्यूसर्स एसोसिएशन द्वारा शहर में शूटिंग फिर से शुरू करने के लिए चंडीगढ़ यूटी सलाहकार मनोज कुमार परिदा से अनुमति मांगी है।पंज-आब लाइन प्रोड्यूसर्स एसोसिएशन के चेयरमैन लालजीत गिल, प्रेसीडेंट दर्शन औलख, महासचिव परवीन कुमार और कार्यकारिणी सदस्य मनीष वालिया ने यूटी सलाहकार मनोज कुमार परिदा से इस बावत मुलाकात की और उन्हें एक ज्ञापन सौंपकर चंडीगढ़ में शूटिंग शुरू करने की मांग की। इस दौरान चंडीगढ़ के उपायुक्त तथा चंडीगढ़ नगर निगम के आयुक्त भी वहां उपस्थित थे।यूटी सलाहकार को सौंपे ज्ञापन में, एसोसिएशन के सदस्यों ने फिल्म और मनोरंजन उद्योग की गंभीर स्थिति से अवगत कराया और बताया कि यह आर्थिक संकट से जूझ रहा है। लालजीत गिल ने कहा, हमने एडवाइजर को प्रशासन द्वारा घोषित लॉकडाउन और प्रतिबंधों के कारण फिल्म व मनोरंजन उद्योग को हो रहे नुकसान के बारे में अवगत कराया। । हमारे उद्योग को भारी परेशानी हो रही है और यह बहुत ही खराब स्थिति में पहुंच गया है। उद्योग से जुड़े कई दिहाड़ी मजदूरों का काम छिन गया है और कई ने मजबूरी में यह पेशा ही छोड़ दिया है। इन मुद्दों पर विचार करते हुए, पंजाब सरकार ने पहले ही राज्य में शूटिंग की अनुमति दे दी है। ऐसे ही महाराष्ट्र, हरियाणा, गोवा, आदि राज्यों ने भी अपने-अपने क्षेत्र में शूटिंग फिर से शुरू करा दी है। इसलिए हम चंडीगढ़ प्रशासन से अनुरोध करते हैं कि वह जल्द से जल्द चंडीगढ़ में शूटिंग की अनुमति प्रदान करे। दर्शन औलख ने कहा, महामारी ने फिल्म व मनोरंजन उद्योग को नकारात्मक रूप से प्रभावित किया है और चंडीगढ़ में कोई उत्पादन कार्य नहीं होने के परिणामस्वरूप, हजारों लोग प्रभावित हुए हैं। इनमें लाइट मैन, स्पॉट बॉय, कैमरा पर्सन व कुछ अन्य पेशेवर शामिल हैं। उनकी आजीविका को बचाने के लिए हमने प्रशासक के सलाहकार से चंडीगढ़ में शूटिंग फिर से शुरू करने का अनुरोध किया है, जो पंजाबी उद्योग का एक प्रमुख केंद्र है। परवीन कुमार, महासचिव ने कहा, हमने शूटिंग के दौरान वायरस से बचाव के सभी जरूरी उपाय कर लिये हैं। इस संबंध में हम चंडीगढ़ प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों और मानदंडों का पूरी तरह से पालन करेंगे। एसोसिएशन के प्रतिनिधिमंडल ने बताया कि वीडियो एवं फिल्म उद्योग न केवल वित्तीय संकट से जूझ रहा है, बल्कि चंडीगढ़ में शूटिंग की अनुमति न होने के कारण फिल्मों संबंधी पर्यटन भी ठप्प हो गया है। चूंकि बाहर से आने वाले क्रू मैम्बर इस दौरान यहां नहीं आ पा रहे हैं, इसलिए चंडीगढ़ में पर्यटन से जुड़ेव्यवसायों जैसे होटल व टैक्सी सेवा आदि को भी नुकसान हो रहा है इतना ही नहीं, चंडीगढ़ में शूटिंग की अनुमति नहीं होने के कारण सरकार को मिलने वाले जीएसटी राजस्व में भी कमी आ रही है।लालजीत गिल ने कहा, शूटिंग के लिए हम कम से कम लोगों को काम पर लगायेंगे। यह भी योजना है कि स्पॉट पर सेनिटाइजेशन ट्यूब लगायी जायें, सेनिटाइजर्स, सामाजिक दूरी और सभी क्रू मेंबर्स के लिए मास्क का उपयोग अनिवार्य किया जाये। शूटिंग के समय सिर्फ अभिनेताओं को मास्क हटाने की अनुमति रहेगी। कलाकार सामाजिक दूरी बनाये रखेंगे।
Home
Chandigarh Tricity पंज-आब लाइन प्रोड्यूसर्स एसोसिएशन ने यूटी एडवाइजर से मांगी शहर में शूटिंग...
Mirror 365 - NEWS THAT MATTERSDear Friends, Mirror365 launches new logo animation for its web identity. Please view, LIKE and share. Best Regards www.mirror365.com
Posted by Surinder Verma on Wednesday, June 17, 2020
























