Mirror 365 - NEWS THAT MATTERS

Dear Friends, Mirror365 launches new logo animation for its web identity. Please view, LIKE and share. Best Regards www.mirror365.com

Posted by Surinder Verma on Wednesday, June 17, 2020

जैसा कि आपको मालूम है, हमारी टीम बरौदा में लगातार काम कर रही है। हमारी कोशिश यह है कि वहां से इस तरह की ग्राउंड रिपोर्ट आपके सामने पेश की जाए, जिसे आम तौर पर चुनाव की कवरेज में ज्यादा महत्व नहीं मिलता है।

0
330

क्योंकि चुनाव की कवरेज में भी मीडिया ऐसे मुद्​दों की तलाश में रहता है , जो उसके पाठकों को बांध कर रखे। इस कोशिश में उस जगह की हकीकत दब सी जाती है। लेकिन हमारी कोशिश यह है कि बरौदा की वह तस्वीर भी आपके सामने लाई जाए तो वहां की वास्तविकता है। हो सकता है, यह रिपोर्ट नीरस हो। लेकिन हर चीज में स्वाद आए यह जरूरी भी नहीं है। क्योंकि शब्दों की चाशनी कुछ देर के लिए मजा तो दे सकती है, लेकिन हालात नहीं बदल सकती। हमारी कोशिश है हालात बदलने चाहिए। यदि हालात बदले नहीं जा सकते, कम से कम उनकी बात तो होनी ही चाहिए। आज आपके सामने तीसरी रिपोर्ट हम रख रहे हैं। हमारा आपसे यह भी निवेदन है कि हमारे यूट्यूब चैनल को यदि आप सबस्क्राइब करते हैं तो इससे हमे ताकत मिलेगी।
धन्यवाद
मनोज