Mirror 365 - NEWS THAT MATTERS

Dear Friends, Mirror365 launches new logo animation for its web identity. Please view, LIKE and share. Best Regards www.mirror365.com

Posted by Surinder Verma on Wednesday, June 17, 2020

भारतीय जनता पार्टी द्वारा एक बड़ी वर्चुअल रैली का आयोजन 21 जून को

0
337
चंडीगढ़ सुनीता शास्त्री। केंद्र की मोदी सरकार पार्ट दो के सफल एक वर्ष पूर्ण होने पर सरकार की उपलब्धियों को घर-घर तक पहुंचाने के लिए भारतीय जनता पार्टी द्वारा देशव्यापी जनसंपर्क अभियान चलाया गया है । इसी कड़ी में चंडीगढ़ में रविवार 21 जून को सायं 5 बजे से  एक बड़ी वर्चुअल रैली का आयोजन किया जाएगा। जिसमे  केंद्रीय कानून मंत्री श्री रवि शंकर प्रसाद  विशेष रूप से हिस्सा लेंगे व वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से इस रैली को संबोधित करेंगे ।  इस रैली के संबंध में तैयारियों को लेकर  आज सेक्टर 33 प्रदेश कार्यालय कमलम में प्रदेश पदाधिकारियों की एक बैठक आयोजित की गई। बैठक में प्रदेश अध्यक्ष अरुण सूद, संगठन महामंत्री दिनेश कुमार, महापौर श्रीमती राजबाला मालिक, महामंत्री रामवीर भट्टी व चंद्रशेखर सहित सभीप्रदेशपदाधिकारी, सभी पार्षद,   जिला अध्यक्ष, मोर्चा अध्यक्षों व मंडल अध्यक्षों ने हिस्सा लिया ।उक्त जानकारी देते हुए प्रदेश प्रवक्ता कैलाश चंद जैन ने बताया कि चंडीगढ़ भाजपा द्वारा 4 जून से एक  प्रेस कॉन्फ्रेंस से  चलाए गए जनसंपर्क अभियान के तहत वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से विभिन्न क्षेत्रों की रैलियों का आयोजन किया जा रहा है । इसी कड़ी में रविवार 21 जून को वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से ही एक बड़ी वर्चुअल रैली का आयोजन किया जाएगा । केंद्रीय कानून मंत्री श्री रवि शंकर प्रसाद वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से इस रैली को सम्बोधित करेंगे । यह रैली अपने आप मे एक अनूठी  और चंडीगढ़ में इस प्रकार की पहली रैली होगी।इस रैली में में लगभग 50,000 व्यक्ति अपने घरों से ही हिस्सा लेंगे व रैली का अवलोकन करेंगे । वीडियो कांफ्रेंसिंग के अलावा केबल व अन्य सभी सोसल मीडिया प्लेटफार्म के माध्यम से इस रैली में हिस्सा लिया जा सकेगा।इससे पूर्व सभी 20 जून तक सभी मंडलो व सभी मोर्चो की वर्चुअल कॉन्फ्रेंस की जाएंगी जिसके लिये सभी मंडलो, मोर्चो व जिलों की कॉन्फ्रेंस के लिए समय सूची तय की गई। आज की  बैठक में  प्रदेश  रैली  की तैयारियो को लेकर विभिन्न पहलुओं पर विचार विमर्श किया गया व इसको सफल बनाने के लिये कार्यकर्ताओं को  अलग अलग जिम्मेवारियां दी गयी।भाजपा प्रदेश  महामंत्री श्री चंद्रशेखर को  इस रैली का संयोजक बनाया गया है जबकि प्रदेश उपाध्यक्ष सुरेंदर बग्गा, प्रवक्ता धीरेन्द्र तायल,वरिष्ठ महापौर रवि कांत शर्मा,  कार्यालय सचिव दीपक मल्होत्रा, पार्षद व पूर्व जिलाध्यक्ष शक्ति प्रकाश देवशाली,  आईटी सेल के संयोजक महेंद्र कुमार निराला उनका सहयोग करेंगे।कैलाश जैन ने यह भी बताया की 23 जून को श्यामा प्रसाद मुखर्जी की पुण्य तिथि पर विशेष व्यख्यान का आयोजन किया जाएगा जबकि तदुपरान्त 30 जून तक केंद्र सरकार की योजनाओं का लाभ उठाने वाले सभी लाभर्थियों से अलग अलग वीडियो  कॉन्फ्रेंसिंग के द्वारा संपर्क किया जाएगा तथा उनसे सीधे चर्चा की जायेगी।