चंडीगढ़, सुनीता शास्त्री।सिटिजन एवेरनेस गु्रप, मां सरस्वती म्यजिक गु्रप के चेयरमैनऔर पत्रकार सुरिंदर वर्मा को कोरोना की देश व्यापी जंग के दौरान लोगों को इससे बचाव के लिए जागरूक करने के लिए ऑल इंडिया प्रैस रिपोर्टर वैलफेयर एसोसिएशन, ऑल इंडिया मानवता फाउंडेशन, पुलिस पब्लिक प्रेस,भारत केसरी न्यूज आदिअनेक सोसायटीज ने सम्मानित किया । सुरिंदर वर्मा को कोविड 19 के खिलाफ जंग में मीडिया के द्वारा समाज में जागरूकता पैदा करने और राष्ट्र के प्रति उत्कृष्ट सेवाऔर कर्तव्य की भावना की सराहना करते हुए करोना योद्धा के प्रमाणपत्र से सम्मानित किया गया। सुरिंदर वर्मा ने लॉक डाउन के दौरान कोविद 19 के ख्लिाफ लोगों मास्क पहनने, हाथ धोने व साफसफाई को पूरा ध्यान रखने बौर परस्पर 6फुट की दूरी बनाये रखने का आवाहन किया। उन्होंने कहा कि देश में करोना का प्रकोप पूरी तरह समाप्त होने तक पूरी तरह सहयोग करता रहूंगा।




















