Mirror 365 - NEWS THAT MATTERS

Dear Friends, Mirror365 launches new logo animation for its web identity. Please view, LIKE and share. Best Regards www.mirror365.com

Posted by Surinder Verma on Wednesday, June 17, 2020

स्टूडेंट्स कोई एक्सपेरिमेंट की चीज नहीं, वापस लिया जाए एग्जाम कराने का फैसला

0
336
  • एग्जाम को लेकर बढ़ा विरोध, अब ट्विटर से वार, स्टूडेंट्स ने एचआरडी मिनिस्टर को लिखा
  • हॉस्टल्स में सोशल डिस्टेंसिंग संभव नहीं, एग्जाम के दौरान कॉमन वॉशरूम इस्तेमाल करना भी खतरनाक

दैनिक भास्कर

Jun 10, 2020, 09:06 AM IST

चंडीगढ़. पंजाब यूनिवर्सिटी के स्टूडेंट्स ने दिन भर ट्विटर पर ‘पीयू अगेंस्ट एग्जाम’ और सेव स्टूडेंट्स के जरिए एग्जामिनेशन कराए जाने का विरोध किया। यूनिवर्सिटी ने एग्जाम को लेकर अपनी गाइडलाइन जारी कर दी है, इसके विरोध में स्टूडेंट्स ने मंगलवार को पूरा दिन यूनिवर्सिटी के खिलाफ सोशल मीडिया के जरिए रोष जताया।

इसी तरह का एक ट्रेंड महाराष्ट्र के स्टूडेंट्स भी चला रहे हैं। ट्विटर ट्रेंड में उन्होंने पीयू के ऑफिशियल ट्विटर हैंडल, एमएचआरडी मिनिस्टर रमेश पोखरियाल निशंक, कंट्रोलर ऑफ एग्जामिनेशन और यूजीसी को भी टैग किया है। उनका कहना है कि स्टूडेंट्स कोई एक्सपेरिमेंट की चीज नहीं है।
हरियाणा के सीएम की ओर से सभी इंटरमीडिएट स्टूडेंट्स को इंटरनल असेस्मेंट के आधार पर पास किए जाने की घोषणा के बाद पीयू में ज्यादा विवाद खड़ा हो गया है। फतेहाबाद में एक प्रेस काॅन्फ्रेंस के दौरान सीएम मनोहर लाल खट्‌टर ने कहा है कि सिर्फ फाइनल ईयर स्टूडेंट्स के एग्जाम होंगे। इसके बाद पीयू में भी इस बारे में जल्द फैसले को लेकर विवाद तेज हो गया है। यूनिवर्सिटी स्टूडेंट्स का कहना है कि उनको वापस पीयू आने पर रास्ते में दिक्कत होगी। उन्होंने इसके लिए पब्लिक ट्रांसपोर्ट के वीडियो भी शेअर किए हैं। 
उनका कहना है कि कंपनियां कैंपस प्लेसमेंट्स के बाद ज्वाइनिंग कराने को तैयार हैं लेकिन सिर्फ प्रमोट करने के बाद ही। उनका कहना है कि हॉस्टलों में सोशल डिस्टेंसिंग संभव ही नहीं होगी। एग्जाम के दौरान काॅमन वॉशरूम भी परेशानी हो सकते हैं। आइसोलेशन वार्ड बनाए गए हॉस्टलों में स्टूडेंट्स का रहना एक खतरा होगा।

स्टूडेंट्स ने आरोप भी लगाया है कि यूनिवर्सिटी सिर्फ अपनी इनकम के लिए उनके जीवन से खिलवाड़ कर रही है। करीब पांच हजार स्टूडेंट्स ने इसको रीट्वीट किया है। उन्होंने इजराइल का उदाहरण भी दिया है। इसमें 217 लोग इंफेक्टेड और 10 हजार स्टूडेंट्स को क्वारेंटाइन किया गया है। इस पर “मीम्स” के जरिए उन्होंने अपनी परेशानियां और चिंताओं को जताया है।
 ये हो रहा है देश भर में… सभी आईआईटी और आईआईएम ने एग्जिट होने वाले स्टूडेंट्स को पिछले सेमेस्टर, असाइनमेंट, इंटरनल असेसमेंट के बेस पर पास कर दिया है। इसी तरह पंजाब इंजीनियरिंग कॉलेज डीम्ड टू बी यूनिवर्सिटी ने भी डिसीजन लिया है। महाराष्ट्र में कोरोनावायरस के कारण अपने सभी स्टूडेंट्स को पास कर दिया है। सभी ने पिछले सभी सेमेस्टर के नंबर की एवरेज और मौजूदा सेमेस्टर  में स्टूडेंट्स की परफॉर्मेंस के आधार पर ग्रेड देकर स्टूडेंट्स को प्रमोट किया है।

  • पीयू फिलहाल एग्जाम की तैयारियां कर रही हैं लेकिन ये तभी होंगे जब भारत सरकार एजुकेशनल इंस्टीट्यूट खोलने की इजाजत देगी। डायरेक्शन आने के बाद स्टूडेंट्स को तैयारी के लिए काफी समय दिया जाएगा। लेकिन वह पैनिक न हों। कोरोना वायरस को लेकर हर सेफ्टी का इंतजाम है। हॉस्टल में रहने वाले स्टूडेंट्स अपने वार्डनों के साथ वेबिनार के जरिए इनटच रहें। -प्रो एसके सिंगला, डीयूआई पीयू    

अब इनको कौन समझाए, ये गोले डिजाइन के लिए नहीं, सोशल डिस्टेंसिंग के लिए हैं 

पीयू में एंट्रेंस पर सोशल डिस्टेंसिंग के लिए मार्किंग की गई है, लेकिन लोग नियमों को तोड़ रहे हैं। आजकल यूनिवर्सिटी को बंद है, मगर यहां लोग थीसिज के बारे में पता करने आ रहे हैं। अब इनको कौन समझाए कि ये जो गोले लगाए हैं, ये डिजाइन नहीं, बल्कि खड़े रहने के लिए है।