
नथाना| 29 मार्च-नथाना की गलियों में छप्पड़ का गंदा पानी बड़ी मात्रा में जमा हुआ पड़ा है, जिसके चलते किसी बड़ी बीमारी फैलने की चिंता बनी हुई है। जानकारी के मुताबिक इस गांव में जो छप्पड़ बने हुए है उनका पानी अाेवरफ्लो हो रहा है। गत दिन पहले हुई बारिश ने गलियों में जमा पानी की मात्रा अाैर बढ़ा दी है। जानकारी के मुताबिक इन छप्पड़ाें की गत कई वर्ष से सफाई नहीं करवाई गई जिसके कारण यह उंपर तक पूरे भरे हुए हैं। छप्पड़ के अाेवरफ्लो होने के कारण गंदा पानी गलियों में जमा होना शुरू हो गया है। गुरुद्वारा साहिब, डेयरी में दूध डालने जाना, स्कूल जाने, मंदिर जाने, पुलीस स्टेशन और अन्य जगह इसी रास्ते पर ही आते हैं जिससे गांव निवासियों को भारी परेशानी आ रही है। गांव निवासी कई दफा नगर पंचायत अधिकारियों से छप्पड़ की सफाई के लिए मिल चुके हैं लेकिन इस तरफ किसी का कोई ध्यान नहीं है।



















