Mirror 365 - NEWS THAT MATTERS

Dear Friends, Mirror365 launches new logo animation for its web identity. Please view, LIKE and share. Best Regards www.mirror365.com

Posted by Surinder Verma on Wednesday, June 17, 2020

अटावला में बाहरी व्यक्ति का प्रवेश बंद, ट्रैक्टर अड़ा कर रास्ता किया बंद

0
339

कोरोना वायरस से लोग इतने भयभीत है कि गांव में बाहरी आदमी का प्रवेश ही बंद कर दिया। ग्रामीणों की और से गांव में प्रवेश का रास्ता बंद किया गया है। गांव के सरपंच रामफल दहिया ने बताया कि गांव के लोगों ने गांव के सभी रास्ते सील कर दिए हैं। गांव में इसके लिए सभी चौकीदारों की ड्यूटी लगा दी है कि वो गांव में किसी बाहरी आदमी का प्रवेश न होने दें। इसके अलावा गांव के लोग भी सिर्फ घास-फूस लेने के लिए ही जा सकते हैं।

गांव सौदापुर में डीएसपी संदीप कुमार ने गांव को दौरा किया और सभी दुकानदारों से अपील की वो सरकार द्वारा निर्धारित कानून की पालना करें। गांव सौदापुर में संदीप कुमार मौके पर आए और गांव में सभी दुकानदार नियमों का पालन करें। डीएसपी संदीप कुमार ने बताया कि सभी दुकानदारों को आदेश दिए गए कि वो कोरोना वायरस से बचाव के हर संभव प्रयास करें।

बापौली। जलालपुर प्रथम गांव के ग्रामीणों ने पीएम के आदेशो ंकी पालना करते हुए कोरोना वायरस को गंभीरता से लेकर गांव के मुख्य रास्तों को सील कर दिया है।