
} लाइन व्यस्त आने पर उठाया कदम
पुलिस प्रवक्ता चमकौर सिंह ने बताया कि पुलिस विभाग द्वारा जिला की जनता की सुविधा के जिला में पुलिस कंट्रोल रूम नंबर-100 की 2 हेल्प लाइन स्थापित किए हुए थे लेकिन अब पुलिस अधीक्षक के आदेशानुसार जिला में पुलिस कंट्रोल रूम नंबर-100 के छह हेल्पलाइन स्थापित की गई है। उन्होंने बताया कि मात्र दो हेल्पलाइन होने के कारण लोगों को असुविधा का सामना करना पड़ रहा था, क्योंकि व्यस्त होने के कारण लोग इन हेल्पलाइन पर अपनी शिकायत दर्ज नहीं करवा पा रहे थे। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि पुलिस अधीक्षक ने लोगों की इस समस्या को दूर करने के लिए अब जिले में छह हेल्पलाइन बना दी गई हैं और इन सभी केंद्र पर हर समय पुलिस विभाग का कर्मचारी तैनात रहेगा। उन्होंने बताया कि इन हेल्पलाइन नंबर को स्थापित करने से जिला के लोगों को असुविधा का सामना नहीं करना पड़ेगा। जिले के किसी भी स्थान से इन हेल्पलाइन नंबर पर लोग अपनी शिकायत दर्ज करवा सकती है। उन्होंने बताया कि जिला में किसी भी जगह कोई दुर्घटना एवं वारदात होने पर लोग पुलिस सहायता के लिए पुलिस हेल्पलाइन नंबर-100 पर सूचित कर सकते हैं और सूचना मिलने के तुरंत बाद पुलिस के कर्मचारी एवं अधिकारी वारदात के मौके पर पहुंच जाते हैं।


















