
तलवंडी भाई | नगर कौंसिल तलवंडी भाई और पुलिस थाना तलवंडी भाई द्वारा लोगों को कोरोनावायरस से जागरूकत करने के लिए नगर कौंसिल दफ्तर में बैठक आयोजित की गई। जिस दौरान नगर कौंसिल कर्मचारी, पुलिस कर्मचारी और शहर के गणमान्य व्यक्तियों ने हिस्सा लिया। बैठक की शुरुवात के दौरान कार्यकारी अधिकारी अमरइंद्र सिंह ने कोरोना वायरस के लक्ष्णों और इससे बचाव संबंधी विस्तार पूर्वक जानकारी दी। जबकि नगर कौंसिल के प्रधान तरसेम सिंह मल्ला ने कहा कि कोरोना वायरस से डरने की बजाय जागरूक रहने की जरूरत है।



















