चंडीगढ़्र,सुनीता शास्त्री।भारतीय जनता पार्टी चंडीगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष अरुण सूद की अध्यक्षता में पार्टी कार्यालय कमलम में पार्टी के सभी नव नियुक्त पदाधकारियों, जिला अध्यक्षों और मोर्चा अध्यक्षों के पदाधिकारियों की पहली महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की जानकारी प्रदान करते हुए प्रदेश महामंत्री चंद्रशेखर ने बताया कि आज की बैठक में शहर वासियों के हितों को देखते हुए अति महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की गयी और उसके लिए उपस्थित सभी पदाधिकारियों से सुझाव भी मांगे गए । बैठक में सर्वप्रथम पार्टी के पूर्व मंडल अध्यक्ष विजय प्रभाकर के आकस्मिक निधन पर दो मिनट का मौनव्रत रखा गया इसके उपरान्त प्रदेश अध्यक्ष ने उपस्थित सभी पदाधिकारियों के समक्ष बैठक का अजेंडा रखते हुए कहा कि विश्व भर में लोग कोरोना जैसी विकट बीमारी से परेशान हैं। कई देशों ने तो आपातकाल की घोषणा तक कर डाली है । इस भयंकर बीमारी ने अब हमारे देश में भी दस्तक दे दी है । कई प्रदेशों में तो महामारी जैसी स्थिति की भी घोषणा कर डाली है। चूँकि चंडीगढ़ प्रदेश में अभी तक इस बीमारी से ग्रसित कोई भी केस अभी तक सामने नहीं आया है । ऐसे में भारतीय जनता पार्टी चंडीगढ़ ने ये निर्णय लिया कि भाजपा एक जिम्मेदार पार्टी है और हमें लोगों को इस बीमारी से लडऩे के लिए उपायों के प्रति जागरूक करने के लिए चंडीगढ़ प्रशासन के समक्ष कुछ सुझाव भी रखने की बात कही । इन सुझावों को चंडीगढ़ढ़के प्रशासक के सलाहकार मनोज परिदा के समक्ष रखने के लिए पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष सुरेंदर बाघा और उपाध्यक्ष राम लाल को नियुक्त किया ।इन लोगों के नेतृत्व में पार्टी का एक प्रतिनिधिमंडल मनोज परिदा से भेंट कर ज्ञापन सौंपेगा । अध्यक्ष सूद के इस फैसले का सभी ने गर्मजोशी के साथ स्वागत किया । गौरतलब है कि आज की इस बैठक में भी पदाधिकारियों ने मास्क पहन कर और सेनोटेजायर से हाथ साफफ़ कर चण्डीगढ़ढ़वासियों को यह सन्देश दिया की इस बीमारी की रोकथाम के लिए हमें अपने आपको स्वच्छ रखना है और साथ ही हमारी संस्कृति का प्रतीक नो हैंडशेक ओनली नमस्ते को अपनाना है । इतना ही नहीं हमें अपने आस पास के लोगों को भी इस बीमारी से बचने के उपायों को समझाना है । बैठक में उपस्थित पदाधिकारियों ने अपने सुझाव प्रस्तुत करते हुए कहा कि इस बिमारी की रोकथाम के लिए और इसके लक्ष्यों से अवगत करवाने के लिए जगह जगह बोर्ड लगा कर जागरूक किया जाये ।एयरपोर्ट की भांति रेलवे स्टेशन और बस स्टैंड पर भी आने वाले लोगों की स्कैनिंग की जा सके । सार्वजनिक स्थानों पर सैनिटाईशन का विशेष प्रबंध किया जा सके । इस बिमारी के लिए प्रयोग होने वाले उत्पाद सैनिटाईजर, मास्क, दस्तानों की कालाबाजारी पर रोक लगाने, प्राइवेट कंपनियों के कर्मी घरों से काम करने, विभिन्न अस्पतालों में पहले से ही आइसोलेशन वार्ड बनाने, बायोमेट्रिक अटेंडेंस को फिलहाल पूर्ण रूप से बंद करने, सरकारी कार्यालयों में जहाँ पब्लिक का ज्यादा आना जाना हो वहां पर सैनिटाईजर, मास्क,आदि को उपलब्ध करवाना, दुकानदारों को भी सैनिटाईजर, मास्क,आदि का प्रबंध करने और तमाम सार्वजनिक स्थलों जैसे की थिएटर, शॉपिंग माल, होटल, रेस्टोरेंट्स, डिस्को, जिम आदि को जब वे उचित समझे तब बंद करने के बारे में सुझाव प्रदान किये । इन सुझावों को जल्द ही प्रशासक के सलाहकार मनोज परिदा के पास प्रतिनिधिमंडल जायेगा । संगठनात्मक पहलु पर चर्चा करते हुए प्रदेश अध्यक्ष अरुण सूद ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का स्थापना दिवस आगामी 6 अप्रैल को आ रहा है जिसके लिए पार्टी की तरफ से विभिन्न तैयारियां की जा रही हैं । उन्होंने कहा कि यदि सब कुछ ठीक रहा तो पार्टी जिला स्तर पर 6 अप्रैल को भव्य कार्यक्रमों और ध्वजारोहण कार्यक्रम का आयोजन करेगी । अन्यथा पार्टी के सभी पदाधिकारी बूथ स्तर तक जाकर कार्यकर्ताओं के घरों में ध्वज लगा कर स्थापना दिवस मनाएगी ।
Mirror 365 - NEWS THAT MATTERSDear Friends, Mirror365 launches new logo animation for its web identity. Please view, LIKE and share. Best Regards www.mirror365.com
Posted by Surinder Verma on Wednesday, June 17, 2020



















