Mirror 365 - NEWS THAT MATTERS

Dear Friends, Mirror365 launches new logo animation for its web identity. Please view, LIKE and share. Best Regards www.mirror365.com

Posted by Surinder Verma on Wednesday, June 17, 2020

मिस सुरभि भटनागर को मिला क्वीन ऑफ कलर्स का खिताब ‘होली धमाल में- सुन्दरियों ने रैंप वॉक, डांस और होली की मस्ती की

0
564

चंडीगढ़, सुनीता शास्त्री। आदिरा ईवेंट्स का ‘होली धमाल – ट्राइसिटी का सबसे बड़ा बैश’ सुन्दरियों ने रैंप वॉक, डांस और होली की मस्ती की।आज यहां होटल सनबीम में ‘होली धमाल आयोजित किया गया। क्वीन ऑफ कलर्स का खिताब मिस सुरभि भटनागर को दिया गया।शालू जिंदल (दिल्ली डार्लिंग्स की विजेता) कार्यक्रम की मुख्य अतिथि थीं, जबकि सेलिब्रिटी मेहमानों में शामिल थीं – रूजी बिब्रा (मिसेज इंडिया), जस्सी (मिसेज नॉर्थ इंडिया) तथा हरजोत कौर (मिसेज अमृतसर)। विशेष अतिथियों में शामिल थीं- अमृता पांडे, शीला गर्ग और नेहा शर्मा। सम्मानित अतिथियों में प्रमुख थीं- सुषमा जोशी, नैंसी घुमान, अंजलि खुराना, सरबजीत कौर, रजनी और शिवानी वर्मा।आदिरा ईवेंट्स की डायरेक्टर, सुश्री अदिति जैन और श्री गौरव गर्ग ने कहा, ‘हमने मजेदार तरीके से होली मनाई। इस कार्यक्रम के मुख्य आकर्षण थे – रैंप वॉक, डांस, मस्ती, खाना-पीना और फोटोशूट। हर प्रतिभागी को रिटर्न गिफ्ट भी दिए गए।अदिति जैन एक फैशन ब्लॉगर हैं, जो एक लोकप्रिय यूट्यूब चैनल चलाती हैं जिसका नाम है ‘आदिरा बाइ अदिति जैन’। वह आदिरा क्लोजेट (बी यूनिक) की ओनर हंै, जो रेशमी साड़ी, लहंगे, कस्टमाइज्ड क्लचेज और आभूषणों का एक शानदार ठिकाना है।इस ईवेंट का मेकओवर पार्टनर हर्बल ब्यूटी वर्ल्ड था ।