Mirror 365 - NEWS THAT MATTERS

Dear Friends, Mirror365 launches new logo animation for its web identity. Please view, LIKE and share. Best Regards www.mirror365.com

Posted by Surinder Verma on Wednesday, June 17, 2020

गऊशाला में गऊओं की दुर्दशा चिंता का विषय है

0
342

चंडीगढ़, सुनीता शास्त्री। पूर्वांचल विकास महासंघ, श्री कृष्ण गऊ सेवा ट्रस्ट ट्राईसिटी चण्डीगढ़, गुड मोर्निंग क्लब, पंचकूला , महाराजा अग्रसेन वेलफेयर ट्रस्ट पंचकूला, माता मनसा देवी पटियाला भंडारा कमेटी के पदाधिकारियो ने आज इंडस्ट्रियल एरिया, फेस-1 के दोनो गऊशालाओं का दौरा किया एवं चिंता व्यक्त करते हुए संस्थाओं के पदाधिकारियो ने शशिशंकर तिवारी, बालकृष्ण बंसल, योगराज बंसल, तरसेम गर्ग, अजय गोयल, अमित जैन, शामलाल गर्ग, संदीप जैन, रामपाल बंसल, नरेश बंसल आदि ने गऊओं की दुर्दशा पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि इन बेजुबान पशुओं के ऊपर केटल पोंड गऊशाला में बन्द करके उनको न तो समय से भोजन दिया जा रहा है, न वहाँ सफाई की व्यवस्था है। जहां पर पीने के पानी की व्यवस्था है वहाँ पर 50 ट्रक गोबर इकठ्ठा हो रखा है और वहाँ पर बीमार गऊओं क़ो देखने वाला कोई नही है और वहाँ पर रोज गाय और बैल मर रहे हैं। उनको देखभाल करने के लिऐ कर्मचारी न क़े बराबर ही है। तिवारी ने कहा कि सडक़ो क़े ऊपर गाय नही घंूमनी चहिए लेकिन अगर नगर निगम उसको पकड़ता है, तो देखभाल करना ही उनकी ही जिम्मेदारी है, लेकिन जो हालात है गऊशालाओं की उसकी हम जितनी निन्दा करे उतनी कम है। बालकिशन बंसल एवं योगराज बंसल ने कहा कि हमारी चारो-पांचो संस्थाएं मिलकर अभी तक इन गऊशालाओं में 20 लाख तक रूपए खर्च कर चुकी है, लेकिन नगर निगम क़े तरफ से इस पर कोई ध्यान नही दिया जा रहा है और इतनी गोबर और कीचड़ है की इनको बैठने की भी जगह नही है व बेचारे जानवर ये खड़े ही रहते है जिस कारण माता रूपी पूजी जाने वाली गऊओं की इतनी बुरी दुर्दशा है। सभी गऊ भक्त नेताओ ने कमीशन क़े.के यादव से मांग की कि गऊओं की दुर्दशा क़ो जल्द से जल्द सुधार में लाएं जो 50 ट्रक से भी जयादा का गोबर वहाँ है, उसकी भी सफाई कराई जाए, एवं गऊओं का इलाज करवाया जाए। केंटल पोंड के अधिकारियों के लापरवाही के कारण ही रोज पोंड के अंदर में गाय बैल मर रहे हैं। जब टीम ने दौरा किया उस वक्त भी, 1 सांड और 2 गाय मरी पड़ी थीं, एवं उनको हटाने वाला कोई नही था, उन्हीं मरे हूए पशुओ के बीच बाकी पशु घुम रहे थे।