Mirror 365 - NEWS THAT MATTERS

Dear Friends, Mirror365 launches new logo animation for its web identity. Please view, LIKE and share. Best Regards www.mirror365.com

Posted by Surinder Verma on Wednesday, June 17, 2020

पंजाबी जी चेनल पर- मनोरंजन, साहित्य, संगीत और संस्कृति से भरपूर शो देखने को मिलेंगे पंजाब का अपना जी ई सी -जी पंजाबी नए पंजाबी शो के साथ लोहड़ी13जनवरी को धूंम मचाने आ रहा हेै

0
339

चंडीगढ़,सुनीता शास्त्री।जी पंजाबी, एक पंजाबी जनरल एंटरटेनमेंट चैनल है जो कि जी एंटरटेनमेंट इंटरप्राइजेज लिमिटेड की प्रस्तुति है। यह चैनल लोहड़ी के मौके पर 13जनवरी से ऑन एयर हो जाएगा। इसके विलक्षण ब्रांड वायदे जज़्बा कर वखोण दा जिसका मतलब है बड़े सपने जरूर पूरे होते हैं।जी पंजाबी की अद्भुत और मजबूत कहानियाँ लोगों को उसी जज्बे से उनके सपनों को सच करने का भरोसा देंगी। पंजाब और विश्व के प्रसिद्ध और अद्भुत संगीतकार गुरदास मान जो कि चैनल के साथ पहले से जुडे हैं ने इस मौके पर कहा, जी पंजाबी ला रहा है पंजाबियों की कहानी, पंजाबियों के लिए, पहली बार पंजाबी में। मैं बेहद खुश हूँ अपने लोगों को खुश देख कर और उससे भी ज्यादा खुशी है कि जी इस खुशी का कारण बना है। क्षेत्र के पहले जी ई सी चैनल के लॉंच पर अमित शाह , क्लस्टर हेड नॉर्थ, वेस्ट और प्रीमियम चैनल्स, ने कहा, जी हिन्दुस्तान के लोगों की नब्ज पहचान चुका है और इसी में अपना सब कुछ झोंक कर सफल हुआ है और सिर्फ एक क्षेत्र में नहीं बल्कि पूरे भारत में। अब जब हम अपने लोगों को पहचान गए हैं और समझ गए हैं कि किस तरह की कहानियां उन्हें पसंद हैं, हमने अपना सारा धयान अब पंजाब की तरफ किया है जहाँ पर लोग अभी भी टेलीविजन के साथ उतने नहीं जुडे हैं जितना बाकी 88 राज्योंमें। हमारा मानना है कि पंजाब की संस्कृति बहूत मजबूत है और यहाँ के लोगों को उनकी ही कहानियाँ दिखानी चाहिए। पंजाब का पूरा हकक़बनता है कि वह भी एक विश्वसनीय पंजाबी चैनल का आनंद ले सकें। हमे यकीन है कि हमारी मेहनत रंग लाएगी और इसे सफल बनाने के लिए हमने एक रणनीति भी बनाई है। हमारा भरोसा है कि पंजाब के लोग हमारी कहानियों को पसंद करेंगे और शो के किरदारों के साथ प्यार हो जाएगा।राहुल राव,जी पंजाबी बिजनेस हेड भी उत्साह से भरे नजर आए। उन्होनें कहा, हम सब बहुत उत्सुक हैं इन शोके लिए जो पंजाब की रूह से जुडेे हैं। पंजाबियों में एक अलग जजबा और जुनून होता है जो सबसे हटके है और हम कोशिश यही कर रहे हैं हमारी कहानियाँ इसी जजबे को दर्शाएं। कहानियाँ बहुत मजबूत हैं, पंजाब के गुरदास मान, जैजी बी, जयदेव कुमार, सोनू कक्कड़ और सारा गुरपाल जैसे चेहरों से रूबरू होने का मौका मिलेगा जो पंजाब में पहले से बहुत चर्चित हैं। हर हफ्ते 20घंटे के शोऔर फिर हर महीने एक नया टेलीविजन प्रीमियर के साथ हमें पूरा विश्वास है कि पंजाब हमें पूरे दिल से अपनाने के लिए तैयार है। जी पंजाबी की सारी कहानियाँ चाहे फिक्शन या नॉन फिक्शन सभी यहाँ की संस्कृति के प्रभावित है। हीर रांझा-पंजाबी सुपरस्टार सारा गुरपाल की हीर के रूप में महाकाव्य प्रेम गाथा सोम – शुक्रसा रे गा मा पा-सुपरहिट म्यूजिक रियलिटी शो के गुरु होंगे गुरदास मान और जैजी बी, जयदेव जी और सोनू कक्कड़ शनिवार-रविवारविलायती भाभी पंजाबियों और उनके कनाडाई सपने के बारे में एक कॉमेडी सोम – शुक्र,तू पतंग मैं डोर के दशक में आधारित एक क्रॉस बॉर्डर लव स्टोरी सोम – शुक्र,कमली इश्क दी,सेना के प्रति वीर के जुनून और माही के प्रति उसके अटूट प्रेम के बारे में शो सोम – शुक्रखस्मानु खानी,एक पंजाबी शेरनी जो अपने पति को वापस जीत लेती है सोम – शुक्र,हसदे दे घर वसदे,एक स्किट आधारित कॉमेडी शो जिसमें कभी-कभी सेलिब्रिटी दिखने को मिलेंगे शनिवार-रविवार,जी आया नू,एक हल्के-फुल्के सुबह के चैट शो में-सास-नू ’की जोड़ी है सोम-शुक्र,आजो जिने खेडना हैं,एक ग्राउंड कनेक्ट दिखाता है कि पंजाब की भूमि के माध्यम से यात्रा करता है सोम- शुक्र,धरती से जुड़ी हुई कहानियों और किरदारों के साथ साथ जजबा कर वखोन दाञ्च दृष्टि से जीवित हो उठेगा। हमारे प्रतीक चिन्ह में उगते हुए सूरज की किरणों का रंग है और यह उम्मीद, दिलेर जिगरा और पंजाबी जज़्बे को दर्शाता है। मजेंटा रंग दर्शाता है अच्छा स्वभाव और सुनहरी रंग जिन्दगी की चकाचौंध और जूनून को दर्शाता है। फुलकारी के स्वरुप के साथ मॉडर्न अंदाज मजबूती और भाईचारा दर्शाता है जब इन सबको एक साथ जोड़ते हैं तो बड़े सपनों तक का सफर शुरू हो जाता है। जी पंजाबी सभी प्रमुख केबल, डी टी एच, फ्रीडिश और डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म पर उपलब्ध होगा ।