Mirror 365 - NEWS THAT MATTERS

Dear Friends, Mirror365 launches new logo animation for its web identity. Please view, LIKE and share. Best Regards www.mirror365.com

Posted by Surinder Verma on Wednesday, June 17, 2020

एंड आई इंटरनेशनल फैशन वीक के दूसरे दिन डिजाइनर रश्मि बिंद्रा और जॉय मित्रा के कलेक्शन छाये रहे

0
554

चंडीगढ़, सुनीता शास्त्री। यू एंड आई इंटरनेशनल फैशन वीक (सीजन 2) का दूसरा दिन देश के सेलेब्रिटी डिजाइनरों के नाम रहा। जिन डिजाइनरों के शो को सबसे अधिक सराहा गया उनमें चंडीगढ़ की कैंसर सर्वाइवर रश्मि बिंद्रा के हैंडप्रिंटेड फैशन वियर और एफडीसीआई सेलेब्रिटी डिजाइनर जॉय मित्रा के रैम्प राउंड ने खूब प्रशंसा बटोरी।जिन अन्य डिजाइनरों के कलेक्शन प्रभावशाली रहे, उनमें दिल्ली की सनलिसा, फरीदाबाद की अंजिनी शर्मा और लुधियाना की सेलेब्रिटी डिजाइनर मीनाक्षी मोंगा उल्लेखनीय हैं। कार्यक्रम का समापन देर रात सबसे अंत में दिल्ली की फैशन डिजाइनर डिम्पल कपूर के खूबसूरत कलेक्शन के लिए किये गये रैम्प वॉक के साथ हुआ।दूसरे दिन के फैशन शो की शुरुआत लैक्मे सेलेब्रिटी डिजाइनर राजदीप रानावत के दिलकश डिजाइनों की मनमोहक प्रस्तुति के साथ हुई। करीब छह घंटे चले फैशन शो को देखने के लिए ट्राइसिटी के तमाम कलाप्रेमी कार्यक्रम स्थल पर मौजूद रहे।दो-दिवसीय इंटरनेशनल फैशन वीक का रविवार देर रात सफलतापूर्वक समापन हो गया। फैशन वीक में अनेक नामी-गिरामी सेलेब्रिटी फैशन डिजाइनरों ने अपने ताजातरीन कलेक्शन पेश किये। इनमें रमोला बच्चन (दिल्ली), राजदीप राणावत (लक्मे फेम), अब्दुल रहमान (बॉलीवुड डिजाइनर), मनिंदर गुलाटी (दिल्ली) और अलावा जॉय मित्रा के अलावा, प्रतिका कपूर, अंकिता, अंजिनी शर्मा (फरीदाबाद), संलिसा, निकिता टंडन, मीनाक्षी मोंगा (लुधियाना), डिंपल कपूर (दिल्ली), सारंधा चौधरी, सना खान (नागपुर), रचित खन्ना (चंडीगढ़), अर्जुन और अंजलि कपूर आदि के नाम उल्लेखनीय हैं।बॉलीवुड सेलिब्रिटी डिजाइनर अब्दुल रहमान और दिल्ली की रमोला बच्चन ने पहले दिन अपने शो किए, जबकि एफडीसीआई के प्रसिद्ध फैशन डिजाइनर जॉय मित्रा रविवार के ग्रैंड फिनाले में प्रमुख आकर्षण रहे। दिल्ली, मुंबई और अन्य शहरों के स्टार मॉडल्स ने रैम्प पर आकर्षक छटाएं बिखेरींदिल्ली की डिज़ाइनर प्रियंका, सारंधा चौधरी, अल्बशीर इंडस्ट्रीज, मुकेश दुबे और डीसीएच क्लब, नई दिल्ली के हर्षित तथा मार्क्स एंड स्पेंसर ने शो के बीच में अपने सीक्वेंस प्रस्तुत किये।रविवार को मॉडल्स ने राजदीप राणावत, प्रतिका कपूर, अंजिनी शर्मा, सनलिसा, निखिता टंडन, मीनाक्षी मोंगा, मनिंदर गुलाटी, डिंपल कपूर और जॉय मित्रा के कलेक्शंस को खूबसूरती से पेश किया।यू एंड आई इंटरनेशनल के संस्थापक निदेशक, राहुल पासी ने कहा, हमारे फैशन वीक को सेलेब्रिटी डिजाइनरों और राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्रीय ख्याति के शीर्ष मॉडल्स का समर्थन प्राप्त है।