Mirror 365 - NEWS THAT MATTERS

Dear Friends, Mirror365 launches new logo animation for its web identity. Please view, LIKE and share. Best Regards www.mirror365.com

Posted by Surinder Verma on Wednesday, June 17, 2020

केमिस्ट शॉप का शटर तोड़ 18 हजार नकद व सामान चोरी

0
400

पहले चोरी के मामलों में चोर नकदी, गहने जैसे कीमती सामान ले जाते थे, लेकिन इस बार चोरों ने दुकान का छोटे से छोटा सामान भ्ी नहीं छोड़ा। जीरकपुर के गाजीपुर स्थित एक केमिस्ट शॉप से चोर हजारों की नकदी तो ले ही गए, साथ ही सेहत बनाने वाला सामान और खूबसूरती बढ़ाने वाले कॉस्मेटिक्स सामान भी ले चोरी गर ले गए।

सुशील केमिस्ट शॉप में चोर शटर तोड़कर अंदर घुसे। अंदर गल्ले में रखी 18 हजार की नकदी, करीब 5 हजार के सिक्कों के अलावा चोर महंगे परफ्यूम, बॉडी लोशन, गार्नियर फेसवॉश, डिटॉल, मेडिमिक्स और पीयर्स साबुन के अलावा पेंटीन, हेड एंड शॉल्डर, लोरियल, डव के साबुन और शैंपू ले गए। इन्हीं कंपनियों की महंगी फेस क्रीम भी ले गए। चोरों ने बोर्न वीटा, बूस्ट, हाॅर्लिक्स के अलावा कई खाने-पीने का सामान चोरी किया है। खाने के सामान के अलावा चोरों ने हाजमोला के पैकेट भी उड़ाए हैं। चोरी पकड़ी न जाए इसलिए दुकान में लगे सीसीटीवी का डीबीआर भी साथ ले गए। चोरों ने बड़े आराम से इस शॉप में चोरी की।

अपनी जरूरत का हर सामान ले गए। कुछ दवाइयां भी ले गए जो आम तौर पर सिरदर्द आदि में इस्तेमाल के लिए घर पर रखी जाती हैं। पकड़े न जाएं इसके लिए दुकान के अंदर लगे सीसीटीवी का डीबीआर भी अपने साथ ले गए। शटर को बुरी तरह नुकसान पहुंचाया गया। इस शॉप से करीब 200 मीटर आगे ढकोली पुलिस स्टेशन है। इसलिए चोरी होने से लोग हैरान हैं।