मुंबई. 'मजबूर', शहंशाह' और 'विश्वात्मा' जैसी फिल्मों में बतौर विलेन नजर आए महेश आनंद नहीं रहे। शनिवार को उनके यारी रोड घर से पुलिस ने उनकी लाश बरामद की। रिपोर्ट्स के मुताबिक, तीन दिन पहले ही कार्डिएक अरेस्ट से उनकी मौत हो चुकी थी। हालांकि, उनकी मौत के पीछे की वजह अभी साफ़ नहीं है। महेश की बॉडी को पोस्टमार्टम के लिए कूपर हॉस्पिटल ले जाया गया। फाइनेंशियल क्राइसिस से जूझ रहे थे महेश…
– महेश आनंद ने 18 साल तक फिल्मों से दूर रहने के बाद महेश आनंद ने प्रोड्यूसर पहलाज निहलानी की फिल्म 'रंगीला राजा' साइन की थी। खबरों की मानें तो बीच के ये 18 साल वे फाइनेंशियल क्राइसिस से जूझते रहे। खुद महेश ने एक इंटरव्यू में कहा था,"18 साल तक किसी ने मुझे साइन नहीं किया। लेकिन भगवान दयालु इंसान के रूप में आया और मुझे छोटा सा रोल ऑफर किया। यह इंडस्ट्री में वापसी का पत्थर है। दरअसल, अब तक यह मुझे नहीं लगा था। क्योंकि मैं 18 साल से अकेला रह रहा था, न काम था और न ही पैसा। मैंने पहलाजजी के साथ 1994 में 'अंदाज' और 1989 में 'आग का गोला' में काम किया था।"
ऐसे मिली थी महेश को 'रंगीला राजा'
– महेश ने 'रंगीला राजा' के मिलने की कहानी शेयर करते हुए कहा था, "मुझे निहलानीजी की ओर से एक मैसेज आया, जिसमें लिखा था- 'कॉल मी'। मैंने उन्हें कॉल किया तो उन्होंने कहा, -'बेटा कितने बजे आओगे ऑफिस।' मेरे पास ऑटो रिक्शा के तक पैसे नहीं थे। मैं बहुत ही फाइनेंशियल क्राइसिस से गुजर रहा था।"निहलानी से मुलाकात के बारे में बात करते हुए महेश ने कहा, "पहलाजजी ने कहा, 'मूवी लगभग पूरी हो चुकी है। लेकिन तुम्हारे लिए 6 मिनट का रोल है, जो तुम कर सकते हो।"
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


























