Mirror 365 - NEWS THAT MATTERS

Dear Friends, Mirror365 launches new logo animation for its web identity. Please view, LIKE and share. Best Regards www.mirror365.com

Posted by Surinder Verma on Wednesday, June 17, 2020

57 की उम्र में पहले से भी ज्यादा हैंडसम हो गए थे महेश आनंद, 18 साल बाद मिली कमबैक, लेकिन इसकी रिलीज के 22 दिन बाद ही हो गई मौत, जिंदगी के आखिरी सालों की कुछ PHOTOS

0
1090

मुंबई. गुजरे जमाने के फेमस विलेन महेश आनंद हमारे बीच नहीं रहे। शनिवार को पुलिस ने उनकी लाश उनके यारी रोड घर से बरामद की। रिपोर्ट्स के मुताबिक, तीन दिन पहले ही कार्डिएक अरेस्ट से उनकी मौत हो चुकी थी। 22 दिन पहले ही यानी 18 जनवरी को उनकी आखिरी फिल्म 'रंगीला राजा' रिलीज हुई थी। यह 18 साल बाद उनकी बॉलीवुड में वापसी थी। खुद महेश ने एक इंटरव्यू में बताया था कि 18 साल तक उन्हें इंडस्ट्री में किसी ने याद नहीं किया। वैसे, महेश इंडस्ट्री से भले ही गायब थे, लेकिन सोशल मीडिया पर वे अपनी मौजूदगी दर्शाते रहते थे। उन्होंने पिछले एक-डेढ़ साल में कई फोटोज सोशल मीडिया पर शेयर की थीं, जिनमें वे कहीं पत्नी के साथ तो कहीं फिल्म की कास्ट के साथ दिखाई दे रहे हैं। 57 की उम्र में भी हैंडसम दिखते थे महेश…

– महेश की आखिरी फोटोज पर नजर डालें तो वे 80 और 90 के दशक की तुलना में अब ज्यादा हैंडसम दिखने लगे थे। खुद महेश ने भी एक इंटरव्यू में कहा था, "मुझे लगता है कि मैं 57 साल की उम्र में उससे ज्यादा हैंडसम दिखता हूं, जितना मैं 22 की उम्र में दिखता था।" बता दें कि पहलाज निहलानी ने महेश को 6 मिनट का रोल ऑफर किया था और महेश ने बिना कुछ सोचे फिल्म साइन कर ली थी। उन्होंने इसके बारे में बताते हुए कहा था, "जब निहलानीजी ने मुझे रोल ऑफर किया तो मैंने तुरंत हां कर दी। मैंने उनसे कहा कि यह 6 मिनट का रोल हो या 1 मिनट का, इससे फर्क नहीं पड़ता। बड़ी बात यह है कि आपने मुझे याद किया। मैंने उनसे रोल के बारे में पूछा तक नहीं। मैंने कुछ बड़े लोगों के साथ काम किया था, लेकिन किसी ने मेरी सुध नहीं ली। पहलाजजी ने मुझे दूसरा जन्म दिया है।"बता दें कि महेश ने अमिताभ बच्चन के साथ 'शहंशाह' और 'मजबूर', संजय दत्त के साथ 'कुरुक्षेत्र', 'गोविंदा' के साथ 'खुद्दार', राजकुमार. शत्रुघ्न सिन्हा के साथ 'बेताज बादशाह' और सनी देओल के साथ 'विश्वात्मा' जैसी फिल्मों में काम किया था।

नोट : सभी फोटोज फेसबुक पर मौजूद महेश आनंद के अकाउंट से, जिनमें उन्होंने खुद एक महिला को अपनी पत्नी बताया है।

Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today

महेश आनंद पत्नी के साथ।
महेश आनंद पत्नी के साथ।
महेश आनंद को घुड़सवारी का बहुत शौक था।
महेश आनंद फिल्म \’रंगीला राजा\’ की शूटिंग के दौरान गोविंदा के साथ।
महेश आनंद पूल किनारे फुर्सत के पलों में।
महेश आनंद अपने घर के लिविंग एरिया में।
महेश आनंद।
महेश आनंद।