नूरपुरबेदी/जालंधर (Punjab News). 13 जनवरी लोहड़ी की रात से गायब हुई 6 साल की लड़की खुशी मामले मे पुलिस ने आखिरकार लंबी जांच के बाद केस को ट्रेस कर लिया है। खुशी का कातिल कोई और नहीं उसका पिता ही निकला। यह खुलासा आनंदपुर साहिब के डीएसपी रमिंदर सिंह काहलों ने किया।
डीएसपी रमिंदर सिंह काहलों ने बताया कि पुलिस को कुछ प्वांइट्स के चलते उसके बाप पर ही शक था। इसके तहत पुलिस ने संजीत से सख्ती से पूछताछ की तो उसने बताया कि उसने ही खुशी को मारा है तथा उसकी लाश बस्ती के सुनसान एरिया स्थित कुएं में कपड़ों में लपेट कर फेंक दी थी। पुलिस टीम ने तेज बारिश के बावजूद संजीत को ही कुएं में उतरवाकर लाश को बरामद करवाया। अब खुशी की लाश सिविल अस्पताल आनंदपुर साहिब में पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
निमोनिया से बेटे की भी हो गई मौत
– डीएसपी ने बताया कि संजीत और उसकी पत्नी रीटा दोनों की यह तीसरी शादी थी। रीटा ने अपनी दूसरी शादी के बाद अपने भाई से खुशी को गोद लिया था। इसके बाद उसका विवाह बंगाला बस्ती के संजीत से हो गया था। विवाह के बाद संजीत ने भी अपने भाई से उसका बेटा गोद ले लिया था।
– घर में इस बात को लेकर कई बार विवाद रहता था कि संजीत की पत्नी रीटा खुशी से ज्यादा प्यार करती थी जबकि बेटे से कम प्यार करती थी। इसके चलते गुस्से में संजीत ने खुशी को लोहड़ी की रात गला घोट कर मार डाला। वहीं खुशी के कत्ल के 10 दिन बाद संजीत का गोद लिया बेटा भी निमोनिया होने से मर गया था।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today




















