Mirror 365 - NEWS THAT MATTERS

Dear Friends, Mirror365 launches new logo animation for its web identity. Please view, LIKE and share. Best Regards www.mirror365.com

Posted by Surinder Verma on Wednesday, June 17, 2020

Akash Ambani Bachelor Party : मुकेश अंबानी का बेटा शादी से पहले देगा ग्रैंड बैचलर पार्टी, रणबीर कपूर से लेकर करन जौहर सहित कई बॉलीवुड सेलेब्स होंगे शामिल, अभी अनाउंस नहीं हुई है शादी की डेट

0
878

एंटरटेनमेंट डेस्क. बिजनेसमैन मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani) का बेटा आकाश अंबानी (Akash Ambani)शादी से पहले एक ग्रैंड बैचलर पार्टी ऑर्गेनाइज करने जा रहा है। ये पार्टी स्विटजरलैंड में होगी। इसमें आकाश के क्लोज फ्रेंड्स के साथ ही बॉलीवुड सेलेब्स भी शामिल होंगे। 23 से 25 फरवरी तक होने वाली इस पार्टी में रणबीर कपूर से लेकर करन जौहर सहित अन्य सेलेब्स शामिल हो सकते हैं। हीरा व्यापारी की बेटी श्लोका मेहता के साथ शादी के बंधन में बधेंगे आकाश।

– बैचलरेट पार्टी स्विटजरलैंड में St. Moritz में होगी। 500 गेस्ट को दो फ्लाइट लोकेशन तक पहुंचाएगी। खबरों की मानें तो आकाश अंबानी और श्लोका मेहता की शादी की तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। कुछ दिन पहले ही श्लोका को उनकी मां के साथ शॉपिंग करते देखा गया था।

जल्दी अनाउंस होगी शादी की डेट
आकाश और श्लोका की शादी की डेट अभी अनाउंस नहीं हुई है। अंबानी फैमिली जल्द ही सादी की तारीख शेयर करेगा। जून 2018 में आकाश-श्लोका की सगाई पार्टी एंटीलिया में हुई थी, जिसमें बड़ी संख्या में बॉलीवुड सेलेब्स शामिल हुए थे।

– श्लोका, हीरा कारोबारी रसेल मेहता की छोटी बेटी हैं। आकाश-श्लोका ने धीरूभाई अंबानी इंटरनेशनल स्कूल में पढ़ाई की है। स्कूली पढ़ाई पूरी करने के बाद श्लोका न्यू जर्सी के प्रिंसटन यूनिवर्सिटी आगे की पढ़ने करने चली गई थीं। उन्होंने लॉ में मास्टर्स किया है। श्लोका रोजी ब्लू फाउंडेशन की डायरेक्टर हैं।

Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today

Akash Ambani Bachelor Party Bollywood Celebs Will Also Attend