Mirror 365 - NEWS THAT MATTERS

Dear Friends, Mirror365 launches new logo animation for its web identity. Please view, LIKE and share. Best Regards www.mirror365.com

Posted by Surinder Verma on Wednesday, June 17, 2020

हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष एवं पूर्व केन्द्रीय मंत्री स्वर्गीय चौ. दलबीर सिंह की जयंती के अवसर पर शुक्रवार को चंडीगढ़ स्थित प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

0
231

हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष एवं पूर्व केन्द्रीय मंत्री स्वर्गीय चौ. दलबीर सिंह की जयंती के अवसर पर शुक्रवार को चंडीगढ़ स्थित प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। चौ. दलबीर सिंह की सुपुत्री कुमारी सैलजा हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी की वर्तमान अध्यक्ष हैं।

इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस नेताओं ने चौ. दलबीर सिंह की जीवनी पर प्रकाश डालते हुए कहा कि चौधरी साहब का जन्म 5 मार्च, 1926 को पूर्व पंजाब के हिसार जिले के गांव प्रभुवाला में एक भूमिहीन मजदूर दलित परिवार में हुआ था। उन्होंने अपनी स्कूली शिक्षा के बाद पहले लाहौर और बाद में विभाजन के बाद रोहतक से स्नातक की पढ़ाई की। उनका जीवन भारतीय समाज की बुराइयों का विरोध करने और उनमें सुधार करने के लिए समर्पित रहा। उन्होंने जाति आधारित समाज की विभिन्न बुराईयों को समाप्त करने का दृढ़ निश्चय कर लिया था और समाज सेवा के उद्देश्य से 1952 में कांग्रेस पार्टी में शामिल हो गए थे।

पार्टी नेताओं ने कहा कि चौ. दलबीर सिंह गरीब, पिछड़ों और दलितों के उत्थान के लिए आजीवन प्रयासरत रहे। वे हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष रहे। उन्होंने चौथी, पांचवीं, छठी व सातवीं लोकसभा में सिरसा का प्रतिनिधित्व किया और भारत सरकार में केन्द्रीय मंत्री रहे। चौ. दलबीर सिंह में नैतिक मूल्य, सिद्धांतों और कांग्रेस पार्टी के प्रति उनकी निष्ठा का जो गुण था व दुर्लभ व उल्लेखनीय है जिस कारण आज भी उन्हें सक्रिय राजनीतिज्ञों की विशिष्ट श्रेणी में एक अलग स्थान प्राप्त है।

चौ. दलबीर सिंह को श्रद्धांजलि देने वालों में विधायक श्रीमती शैली चौधरी, हरियाणा महिला कांग्रेस की कार्यकारी अध्यक्षा श्रीमती सुधा भारद्वाज, हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के मीडिया समन्वयक निलय सैनी, प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता रमेश बामल, बालमुकुंंद शर्मा, संजीव भारद्वाज व अमरदीप बराड़, पंचकूला की पूर्व मेयर श्रीमती उपेन्द्र कौर आहलुवालिया व श्रीमती मनवीर कौर गिल, रणधीर राणा, प्रियंका हुड्डा,अनिल सैनी, जगदीश राय, सुषमा खन्ना के अतिरिक्त प्रदेश कांग्रेस का स्टाफ भी शामिल था।