महिला काव्य मंच (रजि.) की चंडीगढ़ इकाई ने आज दिनांक 06/03/202शनिवार वार को फेसबुक माध्यम से “अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस “पर काव्यगोष्ठी का आयोजन किया। श्रीमती राशि श्रीवास्तव की अध्यक्षता में मासिक काव्य गोष्ठी सम्पन्न हुई। आज कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती को माल्य पुष्प अर्पण एवं दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। ट्राइसिटी अध्यक्ष श्रीमती राशि श्रीवास्तव एवं चंडीगढ़ इकाई की अध्यक्ष श्रीमती संगीता शर्मा कुंद्रा के सहयोग से काव्य गोष्ठी का सफल आयोजन हुआ।
इस कार्यक्रम में शैलजा,रेनुका चुघ मिढ्ढा ,मंजू बिसला,सोनिमा सत्या,सरोज चोपड़ा,संगीता शर्मा कुंद्रा,संगीता राय,सरस्वती कौल,नेहा शर्मा ‘नेह’,मनोरमा श्रीवास्तव, राशि श्रीवास्तव,डेज़ी बेदी जुनेजा,चंद्रकला जैन,नेहा शर्मा,शीला गहलावत सीरत,माधुरी शर्मा ‘मधुर’,नीरजा शर्मा,.डा. सुनीत मदान ने महिला सशक्तिकरण पर अपनी कविताएं प्रस्तुत कीं।
अंत में अध्यक्षा श्रीमती राशि श्रीवास्तव जी ने कार्यक्रम की समीक्षा की और सभी प्रतिभागियों के काव्य पाठ की प्रशंसा की।
चंडीगढ़ की अध्यक्ष श्रीमती संगीता शर्मा कुंद्रा जी ने सभी अतिथियों और प्रतिभागियों का तहे दिल से आभार व्यक्त किया।
Home
Chandigarh Tricity शनिवार वार को फेसबुक माध्यम से “अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस “पर काव्यगोष्ठी का आयोजन...
Mirror 365 - NEWS THAT MATTERSDear Friends, Mirror365 launches new logo animation for its web identity. Please view, LIKE and share. Best Regards www.mirror365.com
Posted by Surinder Verma on Wednesday, June 17, 2020
























