Mirror 365 - NEWS THAT MATTERS

Dear Friends, Mirror365 launches new logo animation for its web identity. Please view, LIKE and share. Best Regards www.mirror365.com

Posted by Surinder Verma on Wednesday, June 17, 2020

हरियाणा के राज्यपाल श्री बंडारू दत्तात्रेय ने शुक्रवार को राजभवन में भगवान श्री विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर उनकी मूर्ति पर पुष्प अर्पित कर नमन किया।

0
419

चण्डीगढ़ 17 सितम्बर- हरियाणा के राज्यपाल श्री बंडारू दत्तात्रेय ने शुक्रवार को राजभवन में भगवान श्री विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर उनकी मूर्ति पर पुष्प अर्पित कर नमन किया।
श्री दत्तात्रेय ने देशवासियों के साथ-साथ प्रदेशवासियों को भगवान श्री विश्वकर्मा जंयती की बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने प्रदेश की जनता के सुख, शान्ति व समृद्धि व प्रगति की कामना करते हुए कहा कि भगवान श्री विश्वकर्मा को सृजन एवं निर्माण का देवता माना जाता है। इस अवसर पर हम सभी को प्रण लेना चाहिए कि हम देश व समाज के निर्माण के लिए और आगे बढ़कर कार्य करें।

कैप्शन – 1 – हरियाणा के राज्यपाल श्री बंडारू दत्तात्रेय शुक्रवार को राजभवन में भगवान श्री विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर उनकी मूर्ति पर पुष्प अर्पित कर नमन करते हुए।