चण्डीगढ़ 16 सितम्बर- हरियाणा के राज्यपाल श्री बंडारू दत्तात्रेय ने प्रदेशवासियों को भगवान श्री विश्वकर्मा जयंती की बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने प्रदेश की जनता के सुख, शान्ति व समृद्धि व प्रगति की कामना करते हुए कहा कि भगवान श्री विश्वकर्मा को सृजन एवं निर्माण का देवता माना जाता है। इस अवसर पर हम सभी को प्रण लेना चाहिए कि हम देश व समाज के निर्माण के लिए और आगे बढ़कर कार्य करें।
चण्डीगढ़ 16 सितम्बर- हरियाणा के राज्यपाल श्री बंडारू दत्तात्रेय ने देश के प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के 71वें जन्मदिवस पर उन्हें हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं देते हुए उनके अच्छे स्वास्थ्य व दीर्घायु होने की कामना की है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री भविष्य में भी नए उत्साह व नए जोश के साथ देश के विकास को और गति देते रहें।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी का प्रभावी नेतृत्व देश के नव-निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका अदा कर रहा है।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी का प्रभावी नेतृत्व देश के नव-निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका अदा कर रहा है।





















