
- बिट्टू के हत्यारोपी गुरसेवक का क्लासमेट है जसप्रीत सिंह
- पंजाब स्कूल एजूकेशन बोर्ड में मुलाजिम जसप्रीत
- पुलिस ने 9 घंटे पूछताछ के बाद शाम 5 बजे जसप्रीत सिंह को छोड़ा
Dainik Bhaskar
Jun 26, 2019, 03:51 AM IST
मोहाली/नाभा. न्यू नाभा जेल में बंद बरगाड़ी बेअदबी कांड के आराेपी डेरा प्रेमी महिंदरपाल बिट्टू की हत्या के मामले में काॅल रिकाॅर्ड के आधार पर पटियाला सीआईए ने मंगलवार सुबह 7 बजे खरड़ की एचएमटी कालोनी के जसप्रीत सिंह (27) काे उठा लिया। जसप्रीत पंजाब स्कूल एजूकेशन बोर्ड में मुलाजिम है।
पुलिस सूत्रों की माने तो जसप्रीत को बिटटू की हत्या से पहले नाभा जेल से फोन आया था। यह फोन बिटटू के हत्यारोपियों ने किया था। अब पटियाला सीआईए टीम यह जानना चाहती है कि जसप्रीत का बिटूट की हत्या में क्या रोल है। क्या उसे मर्डर की जानकारी पहले से थी। जसप्रीत काे ले जाते समय टीम ने घरवालों को बताया कि पूछताछ के लिए ले जा रहे हैं।
इसकी शिकायत जसप्रीत के पिता शीतल ने एसएसपी मोहाली को दी है। बताया जा रहा है कि 9 घंटे तक जसप्रीत से पूछताछ में कुछ भी हासिल नहीं हुआ। इसके बाद जसप्रीत काे पटियाला सीआईए ने शाम 5 बजे छाेड़ दिया।
आराेपियाें से मिला माेबाइल फाेन…
पूछताछ के लिए जसप्रीत निवासी खरड़ काे उठाया। उसे भले ही छाेड़ दिया गया लेकिन जसप्रीत के परिवार के लगाए गए आराेप कहा गया कि पुलिस ने यह कहते हुए उठाया कि काॅल डिटेल में जसप्रीत का नंबर आया है। इससे साफ है कि गिरफ्तार आराेपी से माेबाइल फाेन बरामद हुआ है।
पिता बाेले-जसप्रीत को जबरन उठा ले गए
जसप्रीत के पिता शीतल ने बताया कि मंगलवार सुबह करीब 7 बजे उनके घर में लोग आ गए। उन्होंने सबको पानी भी पिलाया। उन लोगों ने कहा जसप्रीत के स्कूल फ्रेंड हैं और मिलना है। मैंने कहा साे रहा है इतना सुनते ही दो मुलाजिम जबरन कमरे में घुसे अाैर जसप्रीत को उठाकर ले ले गए।
आरोपी भूत का साथी रहा है जसप्रीत
बिटटू का मर्डर करने वाले सोहाना पुलिस स्टेशन के अधीन आने वाले गांव झयूरहेडी का रहने वाला दोषी गुरसेवक सिंह भूत जसप्रीत का फ्रेंड रहा है। बताया गया कि यह दोनों फेज-2 स्थित शास्त्री मॉडल स्कूल में एक ही क्लास में पढ़ते थे। अब नाभा जेल से जसप्रीत को गुरसेवक का फोन किस कारण आया था।
एक और जसप्रीत का लिया रिमांड
सीआइए पटियाला ने नाभा मैक्सिमम सिक्याेरिटी जेल में बंद हवालाती जसप्रीत सिंह का 27 तक पुलिस रिमांड लिया है। पुलिस काे शक है कि कहीं अाराेपी जसप्रीत सिंह त्रिपड़ी ने ताे अाराेपियाें काे कत्ल के लिए न उकसाया हाे।
“हम किसी जसप्रीत को खरड़ से लेकर नहीं आए। जसप्रीत को जानते तक नहीं वह कौन है। आपको मेरा नंबर किसने दिया। किसी ने गलत बता दिया है। हमारे पास कोई जसप्रीत नहीं है।” – सुरिदंर सिंह, इंचार्ज पटियाला सीआईए टीम



















