
सिल्वर ओक इंटरनेशनल स्कूल शाहबाजपुर में कोरोना वायरस के संबंध में जागरूकता अभियान चलाया गया।
चेयरमैन तरलोचन सिंह के निर्देश तहत प्रिंसिपल राकेश शर्मा व प्रशासिका मनीषा संगर की अध्यक्षता में हरेक कक्षा में बच्चों को पॉवर पॉइंट प्रदर्शनी द्वारा कोरोना वायरस की जानकारी दी गई। स्कूल में पांच अध्यापकों की कमेटी का निर्माण किया गया। इस कमेटी में बिक्रमजीत सिंह, गजिंदर सिंह, संजीव शर्मा, तरुनजोत कूट व अमरजीत कौर को लिया गया। उन्होंने कोरोना वायरस से बचने के उपायों का विस्तार से वर्णन किया। स्कूल प्रबंधक करनजीत सिंह ने बायो-मैट्रिक हाजिरी उपकरणों को बंद करवा दिया। बच्चों को हाथ धोने, सफाई रखने और मास्क लगाने के ढंग बताए गए। इस अवसर पर राजविंदर कौर, विशाली, राजवीर कौर, तरन सैनी, कुलविंदर कौर, मंदीप कौर इत्यादि उपस्थित थे।
कोरोना वायरस संबंधी जानकारी देते टीचर्स।



















