
डेराबस्सी | डेराबस्सी के एसटीएस वैली स्कूल में तीसरा खेलोत्सव धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान हुई खेल प्रतियोगिताओं में लगभग हर कक्षा के स्टूडेंट्स ने पूरे उत्साह के साथ हिस्सा लिया। स्कूल प्रिंसीपल ने इसका रस्मी शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि बच्चों की ऑलराउंड डेवलपमेंट के लिए खेल बेहद जरुरी हैं। इसलिए पढ़ाई के साथ मानसिक व शारीरिक मजबूती के लिए खेलों में भी बढ़चढ़कर हिस्सा लेना चाहिए। खेल समारोह की शुरुआत एक व्यायाम ड्रिल के तौर पर हुई जिसमें एक पेप्पी नृत्य की मदद ली गई।



















