Mirror 365 - NEWS THAT MATTERS

Dear Friends, Mirror365 launches new logo animation for its web identity. Please view, LIKE and share. Best Regards www.mirror365.com

Posted by Surinder Verma on Wednesday, June 17, 2020

शाहरुख की तरह हेयर स्टाइल में पहुंची आयुष्मान की पत्नी ताहिरा, किंग खान बोले- बाला की बीवी कहीं की

0
344

Dainik Bhaskar

Nov 10, 2019, 06:56 PM IST

बॉलीवुड डेस्क. शाहरुख खान को अपनी हेयर स्टाइल के लिए पहचाना जाता है। लेकिन अब उन्हें आयुष्मान खुराना की पत्नी ताहिरा से टफ कॉम्पीटिशन मिल रहा है। अपनी इस इनसिक्योरिटी को शाहरुख ने एक ट्वीट के जरिए शेयर किया है। जिसमें उनके साथ ताहिरा भी नजर आ रही हैं, जो उनके शो टेड टॉक्स इंडिया की सेट पर मौजूद थीं। 

शाहरुख जैसी हेयर स्टाइल में पहुंची थीं ताहिरा : दरअसल ताहिरा, शाहरुख के शो में उनकी तरह ही हेयर स्टाइल बनाकर गईं थीं। ताहिरा ने शो के फोटो शेयर करते हुए लिखा- टेड टॉक्स के सेट पर होने के बाद जोश से भरी हूं। आखिरी फोटो सेव की जा सकती है, क्योंकि मैं शाहरुख को उनके चमकदार बालों के लिए टफ कॉम्पीटिशन दे रही हूं। 

बालों की बात पर्सनली लेता हूं : किंग खान ने लिखा- “सब चीजें ठीक हैं। लेकिन बात अगर बाल तक पहुंच जाए तो मैं पर्सनली लेता हूं। बाला की बीवी कहीं की। ढेर सारा प्यार।” आयुष्मान खुराना शाहरुख के बहुत बड़े फैन हैं, इस बात का खुलासा उन्होंने शाहरुख के बर्थडे पर भास्कर को दिए इंटरव्यू में भी किया था। 

 

बाला ने दो दिन में कमाए 25 करोड़ : आयुष्मान खुराना, यामी गौतम और भूमि पेडणेकर स्टारर ‘बाला’ को दूसरे दिन जबर्दस्त ग्रोथ मिली। फिल्म ने दूसरे दिन करीब 15.50 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया, जो शुक्रवार के मुकाबले लगभग 60 फीसदी ज्यादा है। घरेलू बॉक्स ऑफिस पर दो दिन का कुल कलेक्शन करीब 25 करोड़ रुपए पहुंच गया है। 

DBApp