चंडीगढ़,सुनीता शास्त्री। दि रॉयल डे ईवेंट्स द्वारा आयोजित ‘वेडिंग अफेयर्स’ प्रदर्शनी डिजाइनर ज्युलरी और ड्रेसेस का कलेक्शन है। यहॉ मुबंइ्र्र, दिल्ली, कोलकाता, गुजराज आदि अनेक नगरों से 4० डिजायनरों द्वारा प्रदर्शित की गई हैं। ‘वेडिंग अफेयर्स’ प्रदर्शनी का उद्घाटन मुख्य अतिथि – वीमेन अचीवर अवार्ड विजेता सुश्री रिपनदीप कौर ने किया, जो वी-ग्लोबल कैंपेन फ़ॉर विमेन एम्पॉवरमेंट की चेयरपर्सन है। प्रदर्शनी की मुख्य विशेषताओं के बारे में बताते हुए, आयोजक – योगेश चौधरी और श्रीमती पूजा चौधरी, डायरेक्टर, रॉयल डे ईवेंट्स ने कहा, ‘प्रदर्शनी शादी के मौसम पर केंद्रित है। लाइफस्टाइल उत्पादों के वेडिंग सीजऩ के खरीदारों और फैशन वियर और फुटवियर खरीदने के शौकीन लोगों को ध्यान में रखते हुए यहां कई तरह की वैरायटी को 4० डिजायनरों द्वारा प्रदर्शित की गई हैं। इस शॉपिंग फेस्टिवल में नवीनतम रुझानों से संबंधित तमाम चीजें एक ही छत के नीचे लाने की कोशिश की है।’वैडिंग अफेयर्स शो -शादी और जीवन शैली की प्रदर्शनी है, जिसमें देश भर से 40 डिजाइनर शादी के इस सीजन को ध्यान में रखते हुए अपने नवीनतम डिजाइनर कलेक्शन प्रदर्शित कर रहे हैं। प्रदर्शनी को शादी और जीवन शैली पर फोकस किया गया है, क्योंकि मौसम बदल रहा है। इस प्रदर्शनी में डिजाइनर कॉटन वस्त्रों के अलावा अन्य घरेलू सामान भी मिल रहा है।इसमें दिल्ली, आगरा, गुजरात, मुंबई, और अन्य स्थानों से डिजाइनर आये हुए हैं। चूंकि यह शादी की प्रदर्शनी है, इसलिए यहां हीरे और असली आभूषण भी मिल रहे हैं, जिन्हें लेकर आया है ओरा डायमंड्स। प्रदर्शनी में उपस्थित मेघना ढल्लधोसी दिल्ली, एलिगेंसिया गुडा व, जिप्सी बाहो दिल्ली, दिव्या जैन दिल्ली, जी एंटरप्राइजेज दिल्ली, गुरु कृपा दिल्ली, किम चंडीगढ़ का रानी साहिबा, सिमरन दि यू दुबई, प्रीति सिद्धू चंडीगढ़, अमीरा दिल्ली, नारी कलेक्शन चंडीगढ़, टाउनी सियोरो, वार्डरोब दि बूटीक, आरके का एम्बेलिश, हितू वासदेव, सोनिया दिल्ली का डेजल, अयाज ज्वेल, शिमोना कुटूर, परफेक्शन हाउस, होरा की जस्ट जूती, फ्लिप साइड, मेहरहोम दिल्ली और एथनिक प्रिंट्स गुजराती कंपनियों में शामिल हैं।























