लेखक: अनिल मलिक एवं स्टीफन प्रीज़नर
लैंगिक हिंसा की कोई भी घटना केवल अपराध करने वाले व्यक्ति और हिंसा की शिकार महिला तक सीमित नहीं रहती।इसका प्रभाव कहीं अधिक व्यापक होता है और हम सभी को प्रभावित करता है।
उदाहरण के लिए, अध्ययनों से पता चलता है कि जो बच्चे हिंसा होते हुए देखकर बड़े होते हैं, उनमें बालिकाओं केभविष्य में स्वयं हिंसा का शिकार होने और बालकों के हिंसा करने वाले व्यक्ति बनने की आशंका अधिक होती है।
हिंसा को समाप्त करने के लिए उन असमानताओं को दूर करना आवश्यक है, जिनके कारण यह बनी रहती है। इनमेंशक्ति का असमान संतुलन, भेदभावपूर्ण सामाजिक मान्यताएँ और महिलाओं की निर्णय लेने की स्वतंत्रता पर प्रतिबंधशामिल हैं। हिंसा की रोकथाम के प्रयास कम उम्र से ही शुरू होने चाहिए। इसके लिए नियंत्रण और वर्चस्व को सामान्यमानने वाली मानसिकता को चुनौती देना, पुरुषों और बालकों को समानता पर आधारित संबंधों के निर्माण में सहभागीबनाना तथा बालिकाओं को अपनी शिक्षा, स्वास्थ्य और भविष्य के संबंध में स्वयं निर्णय लेने में सक्षम बनाना आवश्यकहै।
आज जब लैंगिक हिंसा के विरुद्ध 16 दिवसीय अभियान की शुरुआत हो रही है, संयुक्त राष्ट्र महासचिव का ‘यूनाइट’(UNiTE) अभियान विश्व समुदाय से न्याय सुनिश्चित करने, हिंसा से पीड़ित महिलाओं को संरक्षण प्रदान करने औरअपराधियों के दंड से बच निकलने की प्रवृत्ति को समाप्त करने का आह्वान करता है। यह आह्वान भारत की नारी शक्तिऔर महिला-नेतृत्व वाले विकास की परिकल्पना के अनुरूप है। भारत की प्रतिबद्धता केवल कानून बनाने तक सीमित नहींहै, बल्कि उनका प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करने, न्याय तक पहुँच को सुदृढ़ बनाने तथा प्रत्येक महिला और बालिकाके लिए संरक्षण एवं सहायता सुलभ कराने की भी है।
भारत और विश्व के अनुभव बताते हैं कि हिंसा को रोकने में दंड की कठोरता से अधिक प्रभावी दंड मिलने का भय होताहै। अपराधियों को यह विश्वास होना चाहिए कि उनके विरुद्ध शिकायत दर्ज होगी, मामले की जाँच होगी और उन्हें अपनेकृत्यों के लिए जवाबदेह ठहराया जाएगा।
महिलाओं के विरुद्ध हिंसा को चुप्पी की आड़ में छिपने नहीं देना चाहिए। लंबे समय से महिलाओं और बालिकाओं कोयह कहा जाता रहा है कि हिंसा के विरुद्ध आवाज उठाने से बदनामी होती है और परिवार की ‘इज्जत’ बनाए रखने केलिए चुप रहना आवश्यक है। हम इस धारणा को अस्वीकार करते हैं। वास्तविक सम्मान पीड़ित महिला के साथ खड़ेहोने में है, न कि अपराधी को बचाने में।
पति द्वारा हिंसा का सामना करने वाली विवाहित महिलाओं का दर्ज अनुपात घटकर 22.3 प्रतिशत रह गया है। फिर भी, पिछले सर्वेक्षण के अनुसार शारीरिक अथवा यौन हिंसा का सामना करने वाली 77 प्रतिशत महिलाओं ने न तो किसी सेसहायता माँगी और न ही किसी को इसके बारे में बताया। यहीं से अपराधियों के दंड से बच निकलने की स्थिति पैदाहोती है और यहीं हमें हस्तक्षेप करने की आवश्यकता है। हमारी प्रतिबद्धता है कि शिकायत दर्ज कराना आसान हो, सहायता प्राप्त करना सुरक्षित हो और अपराधियों की जवाबदेही अधिक सुनिश्चित हो।
चुप्पी तोड़ना केवल पहला कदम है। किसी महिला के सहायता न लेने के निर्णय के पीछे उसकी आर्थिक निर्भरता तथाअपने परिवार और बच्चों के भविष्य को लेकर चिंताएँ भी होती हैं। इसलिए शिकायत दर्ज कराने की व्यवस्था केसाथ-साथ ऐसी सुलभ, गोपनीय और पीड़ित महिला की आवश्यकताओं पर केंद्रित सेवाएँ उपलब्ध होनी चाहिए, जोउसके निर्णयों का सम्मान करें और उसे अपना जीवन फिर से सँवारने में सहायता प्रदान करें।
भारत ने पिछले कई दशकों में महिलाओं के अधिकारों, सुरक्षा और गरिमा को सुनिश्चित करने के लिए अपने कानूनीढाँचे को निरंतर सुदृढ़ किया है। घरेलू हिंसा से महिलाओं का संरक्षण अधिनियम तथा कार्यस्थल पर महिलाओं कालैंगिक उत्पीड़न (निवारण, प्रतिषेध और प्रतितोष) अधिनियम, 2013 (पॉश अधिनियम), इस कानूनी ढाँचे के प्रमुखआधार हैं।
मिशन शक्ति के अंतर्गत देशभर में 1,000 वन स्टॉप सेंटर संचालित हैं, जिन्होंने वर्ष 2015 में अपनी स्थापना के बाद से16 लाख से अधिक महिलाओं को सहायता प्रदान की है। इन केंद्रों पर चिकित्सा, पुलिस, कानूनी सहायता और परामर्शसेवाएँ एक ही स्थान पर उपलब्ध कराई जाती हैं। इसके अतिरिक्त आपातकालीन परिवहन, अस्थायी आश्रय औरऑनलाइन अपॉइंटमेंट लेने की सुविधा भी उपलब्ध है।
महिला हेल्पलाइन 181 के माध्यम से 1 करोड़ 8 लाख से अधिक महिलाओं को सहायता प्रदान की गई है। देश के सभीराज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों में इसे आपातकालीन सहायता नंबर 112 तथा चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 के साथएकीकृत किया गया है।
इस वर्ष का 16 दिवसीय अभियान ‘नंबर सेव किया?’ एक सरल, लेकिन महत्वपूर्ण आह्वान के साथ शुरू हो रहा है। यहहम सभी से अपने मोबाइल फोन में 181 नंबर सेव करने और यह सुनिश्चित करने का आग्रह करता है कि जिस महिलाको इसकी आवश्यकता है, उसे भी इस नंबर की जानकारी हो।
यह आह्वान केवल महिलाओं और बालिकाओं के लिए नहीं है, बल्कि उनके आसपास रहने वाले प्रत्येक व्यक्ति के लिएहै। उस परिवार के लिए, जो महिला को सब कुछ सहन करने की सलाह देता है; उस पड़ोसी के लिए, जो चीखें सुनकरअपने टेलीविजन की आवाज बढ़ा देता है; और उस सहकर्मी के लिए भी, जिसे हिंसा की जानकारी है, लेकिन वह चुपरहता है।
जब महिलाएँ और बालिकाएँ विश्वास के साथ अपनी आपबीती साझा करें, तो उनकी बात पर विश्वास करना, सुरक्षिततरीके से उनके समर्थन में आवाज उठाना और सहायता के लिए फोन करने में उनकी मदद करना भी अपने आप में न्यायकी दिशा में उठाए गए कदम हैं।
यही चुप्पी बाल विवाह को भी सामान्य सामाजिक व्यवहार के रूप में स्वीकार्यता प्रदान करती है। 27 नवंबर को विश्वपहली बार बाल, कम उम्र और जबरन विवाह के उन्मूलन के लिए अंतरराष्ट्रीय दिवस मनाएगा। संयुक्त राष्ट्र में इस संबंधमें प्रस्तुत प्रस्ताव का भारत भी सह-प्रायोजक रहा है।
वर्ष 2005-06 के बाद से भारत में बाल विवाह की व्यापकता आधे से भी कम हो गई है और अब यह युवा महिलाओं में20.1 प्रतिशत रह गई है। हालांकि, वर्ष 2030 तक बाल विवाह को पूरी तरह समाप्त करने के लिए अभी और प्रयासकिए जाने की आवश्यकता है। ‘बाल विवाह मुक्त भारत’ और ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ जैसे अभियान इसीआवश्यकता को ध्यान में रखते हुए संचालित किए जा रहे हैं। बाल विवाह की रोकथाम प्रायः किसी व्यक्ति द्वारा सहीसमय पर उठाए गए कदम पर निर्भर करती है।
महिलाओं के लिए एक ऐसा सुरक्षित परिवेश बनाने की आवश्यकता है, जिसमें वे न केवल सुरक्षित जीवन जी सकें, बल्कि अपनी पूरी क्षमता के साथ आगे भी बढ़ सकें। इसके लिए संपूर्ण सरकार और संपूर्ण समाज की सहभागिता परआधारित दृष्टिकोण अपनाना आवश्यक है।
तीन मंत्रालयों और राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण (नालसा) को एक साथ लाने वाला अंतर-मंत्रालयी समझौता ज्ञापनमहिलाओं की सुरक्षा से संबंधित सेवाओं का विस्तार करेगा और उन्हें अधिक सुदृढ़ बनाएगा।
भारत सरकार का महिला एवं बाल विकास मंत्रालय, राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों के साथ मिलकर वन स्टॉप सेंटरों कोऔर सुदृढ़ बनाने तथा ‘बाल विवाह मुक्त भारत’ अभियान को निरंतर आगे बढ़ाने के लिए कार्य करता रहेगा। भारतसरकार और भारत में संयुक्त राष्ट्र, इस 16 दिवसीय अभियान के समाप्त होने के बाद भी अंतरराष्ट्रीय महिला दिवसतक और उसके पश्चात भी इन प्रयासों को जारी रखेंगे।
तीन दशक से अधिक समय बीत चुका है, जब विश्व समुदाय ने वर्ष 1995 की बीजिंग घोषणा और कार्ययोजना केमाध्यम से इस प्रकार की हिंसा को निजी मामला मानने से इनकार किया था और यह स्वीकार किया था कि महिलाओंऔर बालिकाओं के मानवाधिकार सार्वभौमिक मानवाधिकारों का अभिन्न अंग हैं।
अब समय आ गया है कि हम सभी, शासन और समाज दोनों, यह सुनिश्चित करें कि महिलाएँ और बालिकाएँ अपने इनअधिकारों का वास्तविक रूप से उपयोग कर सकें।
अनिल मलिक, सचिव, महिला एवं बाल विकास मंत्रालय, भारत सरकार हैं।
स्टीफन प्रीज़नर, भारत में संयुक्त राष्ट्र के रेजिडेंट कोऑर्डिनेटर हैं।
























