Mirror 365 - NEWS THAT MATTERS

Dear Friends, Mirror365 launches new logo animation for its web identity. Please view, LIKE and share. Best Regards www.mirror365.com

Posted by Surinder Verma on Wednesday, June 17, 2020

विश्वास फाउंडेशन द्वारा पंचकूला में लगाए गए तीन रक्तदान शिविर 71 रक्तदानियों ने किया रक्तदान

0
279

पंचकूला 18 अप्रैल 2021। विश्वास फाउंडेशन ने संस्था के स्थापना दिवस के उपलक्ष्य व नवरात्रों के शुभावसर पर पंचकूला में तीन रक्तदान शिविरों का आयोजन किया। यह कैंप इंडियन रेडक्रॉस सोसाइटी डिस्ट्रिक्ट ब्रांच पंचकूला के सहयोग से लगाए गए। तीनो शिविरों में 71 यूनिट रक्त एकत्रित हुआ।
विश्वास फाउंडेशन की जनरल सेक्रेटरी साध्वी नीलिमा विश्वास ने बताया कि पहला कैंप सेक्टर-10 में तवा रेस्टॉरेंट के पास लगाया गया। इस शिविर में 14 रक्तदानियों ने रक्तदान किया। ब्लड बैंक एम केयर हॉस्पिटल ब्लड सेंटर वीआईपी रोड़ जीरकपुर की टीम ने डॉ कार्तिक अग्रवाल की निगरानी में रक्त एकत्रित किया। इस अवसर पर संदीप नारंग, निलेक्श नारंग, प्रदीप नारंग, सुरेश, पूनम बरेजा व अन्य गणमान्य अतिथि भी मौजूद रहे।
दूसरा कैंप लाइफ स्टोर के सामने मार्किट सेक्टर 9 में लगाया गया। इस शिविर में 13 यूनिट्स रक्त एकत्रित किया गया। पीजीआई चंडीगढ़ की टीम ने डॉ पलक की निगरानी में रक्त एकत्रित किया। इस अवसर पर विकास गर्ग, प्रदुमन बरेजा, शत्रुघ्न सिंह, विशाल कुंवर व अन्य गणमान्य अतिथि भी उपस्थित रहे।
तीसरा कैंप मार्किट सेक्टर 20 पंचकूला में पेट्रोल पंप के पास टैक्सी स्टैंड में लगाया गया। शिविर को सफल बनाने में गर्ग स्टेशनर्स एंड बुक सेलर व फतेहपुर गांववासियों ने खूब बढ़ चढ़कर सहयोग किया। शिविर का उद्घाटन आशीष गर्ग ने दीप प्रज्वल्लित करके किया। इस शिविर में 44 लोगों ने रक्तदान किया। रक्त ब्लड बैंक सोहाना अस्पताल की टीम ने डॉक्टर रितेश गुलाटी की निगरानी में रक्त एकत्रित किया। शिविर में जिला समाज कल्याण अधिकारी व इंसिडेंट कमांडर डॉक्टर विशाल सैनी ने भी शिरकत की। इस अवसर पर रमेश सभरवाल, मीनू सभरवाल, मनप्रीत, सुशिल गर्ग, रुस्तम सिंह पिंकी, गुरचरण सिंह, नीरज यादव व अन्य गणमान्य अतिथि भी उपस्थित रहे।
शिविरों में सामाजिक दूरी, मास्क व सैनिटाईज़ेशन का ख़ास ध्यान रखा गया। सभी रक्तदाताओं को प्रशंसा पत्र, मास्क, साबुन, समृति चिन्ह व गिफ्ट देकर प्रोत्साहित किया गया।