चंडीगढ़,सुनीता शास्त्री। सौंदर्य प्रतियोगिता लिवा लिवा मिस दिवा- मिस यूनिवर्स इंडिया 2020 के आठवें संस्करण का ऑडिशन गोल्डन ट्यूलिप में आयोजित हुआ। ऑडिशन में कुल 80 लडकियों ने भाग लिया जिसमें से 6 का चयन किया गया, जिनके नाम चंडीगढ़ से श्रेया सूरी तथा दावियाना आहलुवालिया, गुरूग्राम से अशतु छिब्बड़, मुंम्बई से जैसमीन सिंह, देहरादून से सिमरन कपूर, दिल्ली से शायना हैं। इस ऑडिशन में बॉलीवुड और पंजाबी फिल्मों की अभिनेत्री नेहा पवार जज थीं। जजों के एक श्रेष्ठ फैशनेबल सेट ने प्रतिभागियों का परीक्षण व चयन किया। प्रतिभागियों का मूल्यांकन रैम्प वॉक, परफेक्ट बॉडी, कम्युनिकेशन स्किल्स राउंड पर था। लिवा मिस दिवा 2020 अपनी परंपरा को जारी रते हुए और एक लडक़ी की तलाश करेगा जो सुंदर, आत्मविश्वास, डायनामिक और वीवाशियस की परिभाषा को बदल देगी। वह नई पीढ़ी की उन महिलाओं को पूरे दिल से समर्थन देगी, जिनमें नेतृत्व की क्षमता है।चंडीगढ़ ज़ोन और शेष 9 शहरों से चुनी गईं प्रविष्ठियों को अंतिम ऑडिशन के लिए अन्य राष्ट्रीय उम्मीदवारों के साथ मुंबई बुलाया जाएगा। साथ ही 4 राष्ट्रीय प्रतियोगी भी होंगी जो जयपुर, बैंगलोर, दिल्ली और मुंबई में आयोजित मीडिया टूर्स से होते हुए वहां पहुंचेंगे। यह टूर विभिन्न सब-कॉन्टेस्ट से भरपूर होंगे, जो थीमेटिक इवनिंग्स में परिणित होगा। लिवा मिस दिवा 2020 की विजेता भारत को प्रतिष्ठित वैश्विक मंच मिस यूनिवर्स 2020 में और लिवा मिस दिवा सु्प्रानेशनल 2020 में देश का प्रतिनिधित्व करेगी। विजेताओं को प्रसिद्धि और गौरव तो मिलेगा ही उन्हें 10 लाख रुपए तक की नगद राशि और कई अन्य पुरस्कार भी घर ले जाने को मिलेंगे।मिस यूनिवर्स 2000 लारा दत्ता, जो एक बार फिर से मेंटर के रूप में प्रतियोगिता से जुड़ी हैं, प्रतियोगियों को चुनेंगी और पैनलिस्ट और जजों के एक शानदार सेट के साथ मिलकर उन्हें विभिन्न मापदंडों पर जज करेंगी। इस प्रतियोगिता के दौरान, प्रत्येक फाइनलिस्ट को ग्रैंड फिनाले के लिए व्यापक प्रशिक्षण और देखभाल से गुजरना होगा, जहां फरवरी के महीने में अगले लाइवा मिस दीवा 2020 को ताज पहनाया जाएगा।इस मौके पर बोलते हुए मेंटर लारा दत्ता ने कहा लिवा मिस दिवा 2020 के सभी नए सीजन देखना बहुत ही थ्रिलिंग है। हर साल देश में इस खिताब का सफर और नया और रोमांचक होता जा रहा है और नए नए हुनर से भरे चेहरे आ रहे हैं, जो भारत को एक ग्लोबल मंच पर बहुत ही शानदार तरीके से प्रस्तुत करने जा रहे हैं ।
Home
Citizen Awareness Group लिवा मिस दिवा मिस यूनिवर्स इंडिया 2020 की प्रतियोगिता में 80 प्रतिभागी...
Mirror 365 - NEWS THAT MATTERSDear Friends, Mirror365 launches new logo animation for its web identity. Please view, LIKE and share. Best Regards www.mirror365.com
Posted by Surinder Verma on Wednesday, June 17, 2020




















