चंडीगढ़,सुनीता शास्त्री। चंडीगढ़ एडवांस सिटी हेै। यहॉ फैशन परस्त लोग ह।ै हम इा शो में इवनिंग गाउंन जाकेट ट्रेंडी साड़ी सूट सिल्क, शिफोन में गोटापटटी और एब्रांएडी में शो कर रहे हैं। यह बात मुंबई के सेलिब्रिटी फैशन डिजाइनर अब्दुल रहमान ने बताई। वह यू एंड आई इंटरनेशनल फैशन वीक (सीजन 2) यहां हयात रीजेंसी चंडीगढ़ में आयोजित शों में आये हुए थे।उन्होंने बताया कि वह कई फिल्मी हस्तियों शिल्पा शेट्टी, अनुराग शर्मा की ड्रेस व क्रिकेटर सुरेश आदि की शादी आदि की ड्रेस डिजाइन कर चुके हैं। यू एंड आई इंटरनेशनल फैशन वीक सीजन 2 शुरू आत किड्स फैशन शो से हुइ्र्र।यह शो रविवार को भी दोपहर 3.30 बजे से रात 10 बजे के बीच जारी रहेगा। आज के शो की हाइलाइट रमोला बच्चन थीं, जिन्होंने शो के अंत में अपना संग्रह प्रस्तुत किया।शो किड्स फैशन वीक के साथ शुरू हुआ, जिसमें देश भर के बच्चों ने भाग लिया। शो की ओपनिंग मुंबई के एक सेलिब्रिटी फैशन डिजाइनर अब्दुल रहमान ने की। इसके बाद डिजाइनर प्रियंका ने अपना कलेक्शन प्रस्तुत किया। वह दिल्ली से है। फिर सारंधा चौधरी, अल्बशीर इंडस्ट्रीज, मुकेश दुबे के सीक्वेंस थे, जिन्होंने 3 डी इफेक्ट दिया। इसके बाद हर्षित ने अपने कलेक्शन शोकेस किये, जो डीसीएच क्लब, नई दिल्ली से हैं।दूसरे हिस्से में मार्क और स्पेंसर व सना खान के सीक्वेंस थे, जो नागपुर के एक सेलिब्रिटी डिजाइनर हैं। फेशन वीक का सबसे दिलचस्प हिस्सा था, टरक्वोइज चंडीगढ़ के डिजाइनर रचित खन्ना और दिल्ली की सेलिब्रिटी डिजाइनर रमोला बच्चन का सीक्वेंस।रविवार को जो डिजाइनर अपने संग्रह प्रदर्शित करेंगे, उनमें राजदीप राणावत (लक्मे सेलिब्रिटी डिजाइनर), प्रतिका कपूर (सेलिब्रिटी डिजाइनर), अंजिनी शर्मा (फरीदाबाद की सेलिब्रिटी डिजाइनर), सनलिसा – दिल्ली की सेलिब्रिटी डिजाइनर, निखिता टंडन (एफडीसीआई सेलिब्रिटी डिजाइनर), मीनाक्षी मोंगा (लुधियाना की सेलिब्रिटी डिजाइनर), मनिंदर गुलाटी (दिल्ली के सेलिब्रिटी डिजाइनर), डिंपल कपूर (दिल्ली की सेलिब्रिटी डिजाइनर) और जॉय मित्रा (एफडीसीआई सेलिब्रिटी डिजाइनर) शामिल हैं। ईवेंट की शुरुआत किड्स फैशन शो से होगी।यूएंडआई इंटरनेशनल के संस्थापक व निदेशक, राहुल पासी ने कहा, फैशन वीक कई प्रसिद्ध डिजाइनरों और राष्ट्रीय व अंतर्राष्ट्रीय ख्याति के शीर्ष मॉडल्स द्वारा समर्थित है। फैशन वीक का सीजन 1 ताज, नई दिल्ली में आयोजित किया गया था।





















