राष्ट्रीय खादी दिवस पर चंडीगढ़ भाजपा महिला मोर्चा ने हस्तकला को प्रोत्साहित करने वाले बच्चों को किया सम्मानित
चंडीगढ़ प्रदेश भाजपा महिला मोर्चा ने प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती सुनीता धवन जी के नेतृत्व में सेक्टर 38जन शिक्षण संस्थान के प्रांगण में राष्ट्रीय खादी दिवस को स्वदेशी जागरूकता अभियान के रूप में मनाया गया तथा हस्त निर्मित हैंडलूम वस्तु को बनाने वाले काश्तकारों को सम्मानित किया गया जिसमे भाजपा महिला मोर्चा प्रभारी श्री कैलाश जैन ने मुख्य अतिथि के रूप में हिस्सा लिया।
इस अवसर पर कैलाश चन्द जैन ने अपने संबोधन में कहा कि खादी दिवस हमारे अपने भारत मे बनी वस्तुओं को प्रोत्साहित करने का दिवस है। स्वदेशी निर्मित वस्तुएं अपनाकर हम सही मायने में अपने घरेलू कारीगरों को प्रोत्साहित करते है , वर्तमान में विदेशों में भी हमारे भारत में निर्मित हैंडलूम वस्तुओं की सबसे ज्यादा मांग बढ़ती जा रही है, इसके विपरीत भारतवासी विदेशी वस्तुओं की ओर आकर्षित हो रहे है ,आज हमे प्रण लेना चाहिए कि हम विदेशी वस्तुओं का बहिष्कार करेंगे तथा स्वदेशी को अपनायेंगे। इस अवसर पर प्रदेश महिला मोर्चा अध्यक्ष श्रीमती सुनीता धवन जी ,कार्यक्रम की संयोजक श्रीमती शबीना बंसल ,प्रदेश मोर्चा महासचिव श्रीमती रूबी गुप्ता, श्रीमती नीलम शाह, रिंकू सिंह, रुचि कपूर, रजिया ,गीता शर्मा, एवं रितु सूद विशेष रूप से उपस्थित रहे।



















