Mirror 365 - NEWS THAT MATTERS

Dear Friends, Mirror365 launches new logo animation for its web identity. Please view, LIKE and share. Best Regards www.mirror365.com

Posted by Surinder Verma on Wednesday, June 17, 2020

राम जन्मभूमि-बाबरी मस्जिद मसले पर कोर्ट के फैसले का सम्मान करें मुसलमान भाई : मुफती मोहम्मद अनस कासमी

0
299

चंडीगढ़, सुनीता शास्त्री। राम जन्मभूमि-बाबरी मस्जिद मसले पर अदालत का फैसला अब कभी भी आ सकता है। इसको लेकर जमीयत उलेमा चण्डीगढ़ के आसपास के क्षेत्रों में रह रहे सभी मुस्लिम समुदाय के लोगों को राम जन्मभूमि-बाबरी मस्जिद मसले पर अदालत के फैसले का सम्मान करने व शांति बनाये रखने की अपील जारी की है। संस्था के महासचिव मुफ्ती मोहम्मद अनस कासमी ने उक्त जानकारी देते हुए बताया कि देश की सर्वोच्च अदालत में पूरे मामले के सुनवाई मुक्कमल हो चुकी है व अब किसी भी दिन इस पर फैसला आ सकता है। मुफ्ती मोहम्मद अनस कासमी के साथ-साथ मो. मोहम्मद अलान व मो. शकील अहमद कासमी ( नायब सदर, जमीयत उलेमा हिन्द, हरियाणा, पंजाब, हिमाचल व चण्डीगढ़ढ़ ) एवं मो. मोहम्मद इमरान ( सदर, जमीयत उलेमा हिन्द ) ने भी अपील की है कि सुप्रीम कोर्ट के फैसले को सही भावना से लेते हुए इस पर किसी भी तरह की प्रतिक्रिया नहीं दी जाये चाहे यह फैसला हमारे हमें हो या खिलाफ। उन्होंने कहा कि ये समय हम सभी को शांति बनाकर धैर्यपूर्वक अल्लाह से सद्बुद्धि देने की दुआ करने का है ताकि इंसानियत, मोहब्बत एवं भाईचारे की जीत हो। हम सभी का रखवाला एक है और उसकी रजा में ही हम सबकी रजा है। उन्होंने ये भी अपील की कि सोशल मीडिया पर दिखाए जाने वाले किसी भी प्रकार के संभावित कुप्रचार अथवा शरारती तत्वों द्वारा फैलाई जाने वाली अफवाहों का शिकार न बनें और नहीं किसी को बनने दें। इन सभी ने कहा कि ये देश हम सबका है व हम सभी इसके संविधान की पूरी इज्जत करते हैं। जिम्मेदार नागरिक होने के कारण कानून व्यवस्था बनाये रखने में हम सभी को पुलिस व प्रशासन की मदद करनी चाहिए।