Mirror 365 - NEWS THAT MATTERS

Dear Friends, Mirror365 launches new logo animation for its web identity. Please view, LIKE and share. Best Regards www.mirror365.com

Posted by Surinder Verma on Wednesday, June 17, 2020

योगेंद्र शर्मा( योगी) बने भाजयुमो के प्रदेश महामंत्री

0
492

योगेंद्र शर्मा( योगी) बने भाजयुमो के प्रदेश महामंत्री

पंचकुला 01 अगस्त: भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष राहुल राणा द्वारा योगेन्द्र शर्मा को युवा मोर्चा का प्रदेश महामंत्री नियुक्त किया गया। योगेंद्र शर्मा ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ओम प्रकाश धनकड़ का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वह मुख्यमंत्री मनोहर लाल, हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता, प्रदेश मीडिया प्रभारी व ज़िला प्रभारी डॉक्टर संजय शर्मा, पंचकुला भाजपा ज़िलाध्यक्ष अजय शर्मा व युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष राहुल राणा के आभारी हैं। उन्होंने कहा कि पार्टी ने एक छोटे से कार्यकर्ता पर जो जिम्मेदारी का पदभार सौंपा है उसे वह शीर्ष नेतृत्व के योग्य मार्गदर्शन में पूरी ईमानदारी और कर्तव्य निष्ठा के साथ निभाएंगे।योगेन्द्र शर्मा पूर्व में पंचकूला भाजपा युवा मोर्चा के ज़िलाध्यक्ष का दायित्व निभा चुके हैं।

नवनियुक्त भाजयुमो प्रदेश महामंत्री योगेन्द्र शर्मा ने शीर्ष नेतृत्व को विश्वास दिलाते हुए कहा की संगठन द्वारा उन्हें जो दायित्व दिया गया है उस पर वह खरा उतरते हुए हरियाणा के प्रत्येक युवा तक केंद्र व प्रदेश की जन कल्याणकारी योजनाओं को पहुँचाते हुए भाजयुमो से जोड़कर संगठन को मजबूत करने का काम करेंगे। योगी ने कहा कि केवल भारतीय जनता पार्टी ही एक ऐसी पार्टी है, जिसमें अपने बूथ स्तर पर काम करने वाले कार्यकर्ता को समान रूप से महत्व दिया जाता है। युवा मोर्चा के माध्यम से वह लोगों के बीच में जाकर संगठन को और ज़्यादा मज़बूती प्रदान करना उनकी प्राथमिकता रहेगी।