Mirror 365 - NEWS THAT MATTERS

Dear Friends, Mirror365 launches new logo animation for its web identity. Please view, LIKE and share. Best Regards www.mirror365.com

Posted by Surinder Verma on Wednesday, June 17, 2020

मोदी सरकार की सबसे बड़ी उपलब्धि भ्रष्टाचार व घोटाला-मुक्त सरकार देना : संजय टंडन

0
286

भाजपा प्रदेश भाजयुमो चंडीगढ़ ने पहला वर्चुअल युवा सम्मेलन आयोजित किया

चंडीगढ़,सुनीता शास्त्री। भाजयुमो चंडीगढ़ के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष विजय राणा के नेतृत्व में भाजयुमो का पहला वर्चुअल युवा सम्मेलन का आयोजन हुआ। इस युवा सम्मेलन की शुरुआत गलवान घाटी में मातृभूमि के लिए शहीद हुए बहादुर सैनिकों के बलिदान को श्रद्धांजलि देने के साथ हुई। भाजयुमो की इस अनूठी पहल में भाजपा राष्ट्रीय परिषद सदस्य संजय टंडन ने हजारों भाजयुमो कार्यकर्ताओं को सिस्को वेबएक्स व फ़ेसबुक के माध्यम से संबोधित किया।भाजपा राष्ट्रीय परिषद सदस्य संजय टंडन ने कहा कि देश द्वारा एनडीए 2.0 को दिए गए व्यापक जनादेश ने नीति कार्यान्वयन और विकासात्मक कार्यों में तेजी लाने के लिए मोदी सरकार की प्रतिबद्धता को मजबूत किया है। मोदी 2.0 के तहत ही भारत दुनिया की 5वीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन गया है। गहन विदेश नीति ने हमारे देश की संप्रभुता और अखंडता को मजबूत करते हुए दुनिया भर की विभिन्न शक्तियों के साथ सौहार्दपूर्ण संबंध बनाने में मदद की है, जिसके परिणाम स्पष्ट रूप में दिखाई दे रहे हैं कि कैसे भारत ने पाकिस्तान और चीन को विश्व स्तर पर अलग-थलग किया है। नागरिकों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति विश्वास आज सर्वाधिक स्तर पर है कि उनके नेतृत्व में भारत के एक इंच क्षेत्र की तरफ़ भी अगर कोई देखेगा तो हमारी सेनाओं को दृढ़ता से जवाब देने की खुली छूट है। भारत ने नरम-रक्षात्मकता की अपनी छवि को अब पीछे छोड़ दिया है। सर्जिकल स्ट्राइक, पी.ओ.के. में एयर स्ट्राइक, डोकलाम गतिरोध, 3 दिन के भीतर विंग कमांडर अभिनंदन की रिहाई और गालवान घाटी में चीन पर हाल ही में किए गए जवाबी आक्रामक हमले ने दुनिया भर में एक कड़ा संदेश दिया है।संजय टंडन ने आगे कहा कि मोदी सरकार की सबसे बड़ी उपलब्धि भ्रष्टाचार-मुक्त व घोटाला-मुक्त सरकार देना है। स्वच्छ भारत और योग को प्रोत्साहित करने की पहल विश्व स्तर पर एक मील पत्थर साबित हुई है। हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की एक अपील पर दुनिया के लगभग 150 से अधिक देशों ने हर साल 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाना शुरू कर दिया है। जीएसटी को लागू करना स्वतंत्रता के बाद देश को ‘वन नेशन वन टैक्स’ की ओर बड़ाने वाली सबसे बड़ी क्रांति है। प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना, कृषि सिचाई योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, सुकन्या समृद्धि योजना, आदि के माध्यम से ग्रामीण और सीमांत जनसंख्या पर सीधे ध्यान केंद्रित करने में सरकार सक्षम हुई हैं। नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत ने पूरे देश में 100 प्रतिशत विद्युतीकरण हासिल किया। जे-ए-एम, यानी जन-धन, आधार लिंकिंग और मोबाइल कनेक्टिविटी के माध्यम से सरकार अब केवल एक क्लिक के द्वारा लाभार्थियों के खाते में पारदर्शी तरीक़े से सीधे पैसा ट्रांसफऱ करने में सक्षम है। मोदी 2.0 ने अनुच्छेद -370 और ट्रिपल तालक को ख़त्म करके और नागरिकता संशोधन अधिनियम को लागू करके पिछली सरकारों के गलत फैसलों को सुधारने का काम किया है। सुप्रीम कोर्ट के फैसले से अब अयोध्या में एक भव्य राम मंदिर के पुनर्निर्माण का मार्ग प्रशस्त हुआ है। सिख श्रद्धालुओं के लिए करतारपुर साहिब गलियारे का निर्माण, त्रिपुरा में ब्रू समुदाय से संबंधित लोगों के लिए ब्रू-रींग रिफ्यूजी समझौता और असम क्षेत्र में शांति स्थापित करने के लिए बोडो समझौते को लागू करने से दशकों से लंबित मुद्दों का समाधान हुआ है। कोविड-19 की वैश्विक महामारी के दौरान भारत सरकार ने नागरिकों को आर्थिक कठिनाइयों से उबारने में मदद करने की कोशिश की है। सरकार ने समाज के हर वर्ग को राहत देने व बाजार में तरलता सुनिश्चित करने के लिए अपनी योजना बनाई है जिसके लिए 20 लाख करोड़ रुपये के पैकेज का ऐलान हुआ है जो अल्पकालिक राहत और दीर्घकालिक उपायों के मिश्रण से भारत को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने के लिए प्रेरित करेगा। सरकार ने किसानों को उनकी उपज का सर्वोत्तम मूल्य दिलाने के लिए ‘फ्ऱी-एग्रीकल्चर मार्केट’ की भी शुरुआत की है।भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष विजय राणा ने युवा सम्मेलन को संबोधित करते हुए कार्यकर्ताओं से आत्मनिर्भार भारत के बारे में जागरूकता अभियान शुरू करने व नागरिकों को चीनी वस्तुओं के बहिष्कार के लिए प्रोत्साहित करने की अपील की। उन्होंने कहा कि भाजयुमो हर क्षेत्र में आगे रहकर लडऩे के लिए जाना जाता है। उन्होंने बताया कि जहाँ भाजयुमो ने लॉकडाउन के दौरान पीजीआई, जीएमसीएच-32 और शहर भर में लगभग एक दर्जन रक्तदान शिविरों का आयोजन किया तो वहीं गऱीबों को भोजन, राशन, मास्क व सैनिटाइजर वितरित करने का बीड़ा भी उठाया। उन्होंने कहा कि देश का युवा वर्ग, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ उनकी मजबूत प्रतिबद्धता और व्यापक दृष्टिकोण के कारण चट्टान की तरह साथ खड़ा है।भाजयुमो चंडीगढ़ के प्रदेश, ज़िला एवं मंडल स्तर के सभी कार्यकर्ता सिस्को वेबएक्स ऐप के माध्यम से इस युवा सम्मेलन से जुड़े जबकि भारी संख्या में अन्य लोग भाजपा चंडीगढ़ व भाजयुमो चंडीगढ़ के आधिकारिक फेसबुक पेजों के माध्यम से इस कार्यक्रम का हिस्सा बने। भाजपा सचिव अमित राणा कार्यक्रम में विशेष रूप से उपस्थित थे।