Mirror 365 - NEWS THAT MATTERS

Dear Friends, Mirror365 launches new logo animation for its web identity. Please view, LIKE and share. Best Regards www.mirror365.com

Posted by Surinder Verma on Wednesday, June 17, 2020

मनीमाजरा में जन समस्याओं पर बड़ी बैठक, समाधान का दिया गया भरोसा

0
65

 

मनीमाजरा .मनीमाजरा शहर की विभिन्न समस्याओं को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया । यह बैठक समाजसेवी कुलवंत जग्गा जी की ओर से आयोजित की गई, जिसमें वार्ड न 5 वार्ड न 6 से बड़ी संख्या में स्थानीय निवासियों ने भाग लिया।

बैठक का मुख्य उद्देश्य शहर में लोगों को आ रही विभिन्न समस्याओं पर विस्तार से चर्चा करना और उनके समाधान के लिए ठोस कदम उठाना रहा। इस दौरान लोगों ने खुलकर अपनी समस्याएं सामने रखीं।

समाजसेवी कुलवंत जग्गा जी ने बताया कि बैठक में उठाए गए सभी मुद्दों को गंभीरता से सुना गया है और जल्द ही संबंधित अधिकारियों से मिलकर इन समस्याओं के समाधान का प्रयास किया जाएगा। उन्होंने लोगों को भरोसा दिलाया कि उनकी आवाज को प्रशासन तक पहुंचाया जाएगा और हर संभव प्रयास किया जाएगा।

स्थानीय निवासी अमनदीप सिंह रिक्की ने माड़ीवाला टाउन की अंदरूनी सड़कों की खराब हालत का मुद्दा उठाते हुए बताया कि कई जगहों पर गड्ढे हो गए हैं, जिन्हें जल्द ठीक कराने की आवश्यकता है। वहीं पवनदीप सिंह सनी ने क्षेत्र में पानी की कम प्रेशर की समस्या को प्रमुखता से उठाया।

इसके अलावा, कुछ निवासियों ने सफाई व्यवस्था को और बेहतर बनाने की मांग भी की। बैठक में यह भी तय किया गया कि यदि समस्याओं का समाधान समय पर नहीं होता है, तो सभी लोग मिलकर आगे की रणनीति तैयार करेंगे और जरूरत पड़ने पर संघर्ष का रास्ता भी अपनाया जाएगा।

इस अवसर पर पवनदीप सिंह सनी, अमीर चंद मिठू, अमनदीप सिंह रिक्की, हरमिंदर सिंह, मुगनू, हविंदर सिंह, जसपाल सिंह कश्मीरी, लाल मीत खोखर, गुरनाम सिंह, प्यार सिंह सहित भारी संख्या में स्थानीय निवासी उपस्थित रहे।