चंडीगढ़,सुनीता शास्त्री। मोहाली, पंजाब के स्वास्थ्य और परिवार मंत्री बलबीर सिंह सिद्धू ने रविवार को मोहाली के आईवी सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल में नी-रिप्लेसमेंट के लिए एक नई ‘ट्ररू मोशन तकनीक'(टीएमटी) लॉन्च की। इस अवसर पर आईवी ग्रुप ऑफ हॉस्पिटल्स की एमडी डॉ कंवलदीप भी उपस्थित थी।इस दौरान बोलते हुए, सिद्धू ने कहा कि इस तरह की नई तकनीक से घुटने के मरीजों को काफी मदद मिलेगी। पंजाब में घुटने के कई रोगी हैं और वे इस तकनीक से लाभान्वित हो सकते हैं। इस तरह तकनीक जीवन शैली में सुधार करने के साथ-साथ जीवन की गुणवत्ता बढ़ाने में भी मदद करती है।
तकनीक को आईवी अस्पताल में आर्थोपेडिक्स व ज्वाइंट रिप्लेसमेंट के डायरेक्टर , भानु प्रताप सिंह सलूजा द्वारा तैयार किया गया है, जिन्होंने आईवी ज्वाइन करने से पहले ऑस्ट्रेलिया, जर्मनी, इंग्लैंड, स्कॉटलैंड में भी काम किया है।डॉ भानु ने तकनीक का विवरण देते हुए बताया कि टीएमटी सर्जरी के 48 घंटे के भीतर ही पेशेंट को गतिशीलता की संपूर्ण रेन्ज प्रदान करता है। उन्होंने बताया की इस स्टिच-लेस सर्जरी की तकनीक के माध्यम से घुटने की रिप्लेसमेंट सर्जरी के 6-घंटे के भीतर ही मरीज चलना शुरू कर सकता है व फॉलोउप की आवश्यकता भी नहीं होती है। डॉ भानु ने कहा कि सर्जरी के दो दिन के भीतर मरीज सीढियों चढ़ सकता है और बिना किसी सहायता के घर जा सकता है। उहोंने आगे कहा कि गठिया को विशेष ध्यान देने की ज़रुरत है। 1.5 बिलियन में से 60 प्रतिशत लोग गठिया से पीडि़त हैं और इसलिए सर्जिकल प्रक्रिया को आसान बनाने के लिए मैंने घुटने के प्रतिस्थापन के लिए यह बहुत ही सरल और एलिगैंट तकनीक तैयार की है जिसमें केवल 15 से 20 मिनट का सर्जिकल समय लगता है।
Mirror 365 - NEWS THAT MATTERSDear Friends, Mirror365 launches new logo animation for its web identity. Please view, LIKE and share. Best Regards www.mirror365.com
Posted by Surinder Verma on Wednesday, June 17, 2020





















