Mirror 365 - NEWS THAT MATTERS

Dear Friends, Mirror365 launches new logo animation for its web identity. Please view, LIKE and share. Best Regards www.mirror365.com

Posted by Surinder Verma on Wednesday, June 17, 2020

देव समाज सीनियर सेकेंडरी स्कूल ने ‘मात पिता संतान दिवस’ मनाया

0
308

चंडीगढ़,सुनीता शास्त्री। देव समाज सीनियर सेकेंडरीस्कूल, सेक्टर 21 सी, चंडीगढ़ ने अपने स्कूल परिसर में माता-पिता का आभार व्यक्त करने के लिए छात्रों के साथ ‘मात पिता संतान दिवस’ मनाया।कार्यक्रम कोविड-19 के मद्देनजर सामाजिक दूरी और कम संख्या के सख्त प्रोटोकॉल के तहत सावधानी से आयोजित किया गया। जो लोग कोविड-19 के चलते कार्यक्रम में शामिल नहीं हो सके, उन्होंने एक वेबिनार के माध्यम से इस आयोजन में भाग लिया।मुख्य अतिथि, सेक्टर 36 चंडीगढ़ स्थित देव समाज कॉलेज ऑफ एजूकेशन की प्रिंसिपल एग्निस ढिल्लों ने ‘मात पिता संतान दिवस’ के महत्व को समझाया। उन्होंने उन छात्रों के साहस की भी सराहना की जिन्होंने सभी के सामने अपनी गलतियों को स्वीकार किया और छात्रों को अपने माता-पिता के साथ संबंध मजबूत करने के लिए प्रेरित किया।सभा को संबोधित करते हुए, देव समाज कॉलेज कीमुख्य समन्वयक सबीहा ढिल्लों मंगत ने भी अपने अनुभव साझा किए और अपने माता-पिता का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का समापन माला पहनाने की रस्म के साथ हुआ।लवलीन बेदी, देव समाज सीनियर सेकेंडरी स्कूलख् सेक्टर 21 की प्रिंसिपल ने अभिभावकों के प्रति आभार व्यक्त किया। बाद में उन्होंने धन्यवाद प्रस्ताव भी दिया।समारोह की मुख्य विशेषता थी छात्रों द्वारा अपने माता-पिता के प्रति कृतज्ञता और श्रद्धा व्यक्त करना। इसके पीछे विचार यह रहा कि छात्रों में अपने माता-पिता के प्रति गहरे सम्मान की भावना पैदा की जा सके। देव समाज स्कूल में मूल्य आधारित शिक्षा प्रदान करने पर जोर रहता है। छात्रों ने अपने व्यक्तिगत जीवन के अनुभवों को साझा करके अपने माता-पिता के प्रति आभार व्यक्त किया और उनके माता-पिता ने उनके लिए जो किया है, उसके लिए धन्यवाद दिया। भाषणों और भजनों ने उत्सव को उल्लेखनीय बना दिया।