Mirror 365 - NEWS THAT MATTERS

Dear Friends, Mirror365 launches new logo animation for its web identity. Please view, LIKE and share. Best Regards www.mirror365.com

Posted by Surinder Verma on Wednesday, June 17, 2020

पुरूषों मे छिपा है जिम्मेदारियों और भावनाओं का संमदर :डॉ रेनु अरोड़ा

0
375
चंडीगढ़,सुनीता शास्त्री। पंचकुला – आज के दौर में भाग दौड़ की जिंदगी में महिलाओं को पुरूषों की जिम्मेदारियों व भावनाओं को उसी प्रकार से तवैजो देनी चाहिए जिस प्रकार पुरूष व समाज महिलाओं की भावनाओं को देता आया है। पुरूषों की भावना की कदर व इज्जत, मान सम्मान करने से उनमें ऊर्जा का संचार होता है और वे किसी भी काम को करनें में सफलता प्राप्त करते हैं।डॉ रेनु अरोड़ा ने कहा कि  एक पुरूष की जि़दगी आसान नही होती वे अपने दिल में भी भावनाओं का समंदर भरा होता  है, उसकी भी भावनाएं होती है, लेकिन वे अपने परिवार की जिम्मेदारियों को बिना कोई किसी से शिकवा करे, सर उठाये निभाता है। डॉ रेनू ने पुरूषों की भावनाओं को प्रथम रखते हुए बताया कि एक जिम्मेदार पुरूष के कंधे सदैव जिम्मेदारियों से भरे हुए होते हैं और वे अपने परिवार के सुख प्राप्ति के लिए खुद कई बार विभिन्न मानसिक तनावों व शारीरिक दुखों से गुजरता है, ऐसी स्थिति में भी में वे अपने परिवार के सामने हंसमुख चेहरा ही दिखाता है। उन्होंने कहा कि किसी भी हाल में शांत रहने का हुनर पुरूषों में कमाल होता है, उनमें चीज़ों को सोचने और समझने का नज़रिया भी बेमिसाल होता है, वे छोटी छोटी बातों पर अपना धीरज नहीं खोते, रोते तो पुरूष भी है मगर उसकी सिसकियाँ में आवाज़ नहीं होती, क्योंकि किसी ने कहा है पुरूषों को रोने की इजाज़त नहीं होती।डॉ अरोड़ा ने सलाह देते हुए कहा कि महिलाओ को पुरुषों की भावनाओं का सम्मान करना चाहिए अपने परिवारजनों से बैठकर उनकी जि़दगी में चल रही परेशानियों की बात करनी चाहिए।