
Dainik Bhaskar
Jun 08, 2019, 08:37 PM IST
- 6 जून आधी रात की घटना
- आरोपी जब गाड़ी चुरा रहा था तो पीड़ित का पैट डॉग भाैंक रहा था
मोहाली. मदनपुरा में रहने वाले दो परिवारों में पुरानी रंजिश के कारण एक शख्स ने दूसरे की गाड़ी को चुराने का प्रयास किया। लेकिन पीड़ित अमनदीप सिंह का पैट डॉग आहट सुनकर भौंकने लग गया। जिससे अमन की नींद टूट गई और डॉग के इस प्रकार भौंकने पर जब वह बाहर आया तो उसने देखा कि उसका पड़ोसी सतनाम सिंह उसकी गाड़ी को खाेलने का प्रयास कर रहा है।
अमन ने घर से ही आवाजें लगानी शुरू कर तो आरोपी गाड़ी के शीशे तोड़कर भाग गया। जिस पर अमन ने देर रात की पुलिस कंट्रोल रूम को घटना की जानकारी दी। अमन ने गतदिवस फेज-1 पुलिस स्टेशन में इसकी शिकायत कि जिस पर पुलिस ने सतनाम सिंह के खिलाफ आईपीसी की धारा 379,511 और 427 के तहत केस दर्ज कर लिया है।
डॉगी न भौंकता तो हो जाती गाड़ी चोरी: पुलिस को दी शिकायत में पीडित अमनदीप सिंह ने बताया कि उनका आरोपी सतनाम सिंह के साथ पुराना झगड़ा है। उसकी रंजिश आरोपी ने उसकी गाड़ी चुराकर निकालने की कोशिश की। लेकिन पीड़िता का पैट डॉग उसको उठाने में लग गया। पीड़ित ने बताया कि 6 जून करीब ढ़ाई बजे उनका डॉगी एकाएक बहुत भौंकने लगा। उसकी नींद खुली और शक होने पर वह बाहर आया तो उसने देखा कि आरोपी सतनाम घर के बाहर पार्क गाड़ी को खोलने का प्रयास कर रहा है। उसने आवाजें लगाई तो आरोपी गाड़ी के शीशे तोड़कर भाग गया।
‘);$(‘#showallcoment_’+storyid).show();(function(){var dbc=document.createElement(‘script’);dbc.type=’text/javascript’;dbc.async=false;dbc.src=’https://i10.dainikbhaskar.com/DBComment/bhaskar/com-changes/feedback_bhaskar.js?vm15′;var s=document.getElementsByTagName(‘script’)[0];s.parentNode.insertBefore(dbc,s);dbc.onload=function(){setTimeout(function(){callSticky(‘.col-8′,’.col-4′);},2000);}})();}else{$(‘#showallcoment_’+storyid).toggle();}}

























