Mirror 365 - NEWS THAT MATTERS

Dear Friends, Mirror365 launches new logo animation for its web identity. Please view, LIKE and share. Best Regards www.mirror365.com

Posted by Surinder Verma on Wednesday, June 17, 2020

निफ्ट मोहाली में लोहड़ी धूमधाम से मनायी

0
299

चंडीगढ ,सुनीता शास्त्री। मोहाली, पंजाब की परंपरा को आगे बढ़ाते हुए निफ्ट मोहाली ने अपने परिसर में लोहड़ी का जश्न मनाया और इस तरह से साल के पहले त्योहार का स्वागत किया। संस्थान के छात्र-छात्राओं व स्टाफ द्वारा लोहड़ी का त्योहार पूरी धूमधाम से मनाया गया।अवनीत कौर, पीसीएस, इंद्रजीत सिंह, रजिस्ट्रार-निफ्ट, डॉ पूनम अग्रवाल, प्रिंसिपल, फैकल्टी व स्टाफ के सदस्य और छात्र इस मौके पर उपस्थित रहे।कार्यक्रम में निफ्ट की डायरेक्टर अवनीत कौर, पीसीएस, ने कहा, लोहड़ी एक मजेदार त्यौहार है, जो मुख्य रूप से पंजाबी समुदाय द्वारा हर साल जनवरी के महीने में अच्छी फसल की कामना के साथ मनाया जाता है। यह पंजाब में सांस्कृतिक और पारंपरिक महत्व रखता है। लोहड़ी का त्यौहार उत्तर भारत के हर वर्ग और आयु वर्ग के लिए खुशियां लाता है। उन्होंने आगे कहा कि निफ्ट में 2020 हेतु प्रवेश के लिए ऑनलाइन प्रोस्पेक्टस, जनवरी के तीसरे सप्ताह से उपलब्ध कराया जाएगा और प्रवेश परीक्षा जून, 2020 में आयोजित की जाएगी।रजिस्ट्रार इंद्रजीत सिंह ने कहा, ‘हमारे पास विभिन्न सांस्कृतिक पृष्ठभूमि के छात्र हैं और उन्हें हमारे पंजाबी विरसा के साथ जोड़े रखना बेहद महत्वपूर्ण है। लोहड़ी एक ऐसा त्योहार है जिसे निफ्ट में बड़े उत्साह के साथ मनाया जाता है। डॉ पूनम, प्रिंसिपल, ने सभी छात्रों को लोहड़ी और मकर संक्रांति की बधाई दी, जो उत्तर भारत में एक पारंपरिक नया साल माना जाता है।लोहड़ी को किसानों का त्योहार भी कहा जाता है। किसान अपनी फसल को अलाव के रूप में भगवान को समर्पित करते हैं और अपने स्वास्थ्य, धन और समृद्धि की कामना करते हैं। निफ्ट में भी ऐसा ही माहौल था। छात्रों ने फिल्मी गीतों पर ठुमके लगाए। साथ ही उन्होंने ‘लो आ गयी लोहड़ी जैसे गीतों पर भी डांस किया। उन्होंने पंजाबी बोलियां भी गायीं, जैसे सुंदर मुंदरिये हो, तेरा कौन बिचारा आदि। फैकल्टी के सदस्यों ने भी पूरे जोश के साथ कार्यक्रम में भाग लिया। सभी ने पारंपरिक ढोल बीट्स का आनंद लिया और पंजाबी संगीत पर नृत्य किया।सभी छात्रों को पारंपरिक अलाव के चारों ओर चक्कर लगाए, डांस किया। और उन्हें लोहड़ी की मिठाई का वितरण किया गया।