चंडीगढ ,सुनीता शास्त्री। जीरकपुर, अस्मिता गर्ग ने मिसेज चंडीगढ़ – ए वूमन ऑफ सब्स्टेंस के द्वितीय संस्करण का ताज अपने नाम कर लिया। शादीशुदा महिलाओं के लिए यह अनूठी सौंदर्य प्रतियोगिता पार्क प्लाजा, जीरकपुर में आयोजित की गयी थी। नेहा छाबड़ा को फर्स्ट रनर अप घोषित किया गया, जबकि विजेता दीक्षित ने सेकेंड रनर अप का ताज जीता। श्रेणी 2 (40 वर्ष से अधिक आयु) का खिताब अर्पणा सगोत्रा के नाम रहा। ग्रेंड फिनाले में 28 सुंदरियो ने रैंप पर चलकर दर्शकों का दिल जीत लिया।कार्यक्रम का आयोजन नेहा जुल्का अरोड़ा ने किया और यह प्रतियोगिता उन्हींं के दिमाग की उपज है। वह बॉम्बशेल क्रिएशंस की संस्थापक हैं, जिसके बैनर तले यह सौंदर्य प्रतियोगिता आयोजित की गयी। इतना ही नहीं, वह स्वयं एक सौंदर्य प्रतियोगिता की विजेता रह चुकी हैं, जिसमें उन्हें मिसेज पंजाब – प्राइड ऑफ नेशन 2016 का खिताब मिला था। कुलदीप सिंह चहल, एसएसपी, मोहाली कार्यक्रम के मुख्य अतिथि थे।इस अवसर पर बोलते हुए, नेहा जुल्का अरोड़ा, जो कि गू्रमिंग मेंटोर और शो डायरेक्टर भी हैं, ने कहा, हर साल कार्यक्रम आयोजित करने का हमारा मुख्य उद्देश्य सौंदर्य, फैशन और अभिनय के क्षेत्र में नाम कमाने की इच्छुक विवाहित महिलाओं को एक मंच प्रदान करना है। इसके पीछे आइडिया यह रहा कि उन विवाहित महिलाओं के लिए एक प्रोफेशनल मंच प्रदान किया जाये, जो आमतौर पर शादी करने के बाद घर या नौकरी आदि में व्यस्त होने के कारण अपने दिल का काम करने के लिए समय नहीं निकाल पाती हैं। पेजेंट का उद्देश्य विवाहित महिलाओं को सशक्त बनाना और उन्हें आत्मविश्वास और जज्बा प्रदान करना है। चंडीगढ़, पंचकूला, मोहाली और पड़ोसी क्षेत्रों की विवाहित महिलाओं ने भव्य समापन समारोह में भाग लिया।गे्रंड फिनाले के दौरान, 28 फाइनलिस्ट प्रतियोगियों को इस प्रतिष्ठित खिताब के लिए तीन राउंडों से गुजरना पड़ा। पहला राउंड परिचय और पारंपरिक आउटफिट्स का था, दूसरा वेस्टर्न कैजुअल आउटफिट्स में कैटवॉक करने का था, जबकि इस ग्लैमरस ईवेंट का समापन राउंड सवाल-जवाब और ईवनिंग पार्टी गाउन का था। टाइटल्स को श्रेणीवार घोषित किया गया – पहली श्रेणी में 40 वर्ष की आयु तक की विवाहित महिलाओं के प्रथम श्रेणी की विजेता और पहली व दूसरी रनर अप के क्राउंस की घोषणा की गयी। 40 वर्ष से अधिक आयु की विवाहित महिलाओं के लिए दूसरी श्रेणी में, ‘ए वूमन ऑफ सब्स्टेंस 2019 – गोल्ड की घोषणा की गयी। 16 सब-टाइटल विजेताओं के नाम भी घोषित किए गए। मिसेज सैल्फ बिलीवर नामक एक अनोखा सब-टाइटल, एक ऐसी महिला के लिए था, जो खुद पर विश्वास करती है। यह टाइटल किसी एनजीओ या सोशल क्लब की एक महिला के लिए बॉम्बशेल क्रिएशन की कॉर्पोरेट सामाजिक जिम्मेदारी के तहत दिया गया।प्रसिद्ध पंजाबी सिंगर जसबीर जस्सी कार्यक्रम के निर्णायक मंडल में शरीक थे। उन्होंने कहा, ‘मिसेज चंडीगढ़ – ए वूमन ऑफ सब्स्टेंस’ विवाहित महिलाओं के लिए एक अद्भुत मंच है, जिसमें इच्छुक महिलाएं अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर सकती हैं। मैं इस शो के आयोजन के लिए आयोजकों को बधाई देता हूं। जसबीर जस्सी के अलावा पॉल मर्चेंट्स के कार्यकारी निदेशक रजनीश बंसल, सिंगला एसोसिएट्स ग्रुप और अमारा ब्रुअरीज के कार्यकारी निदेशक अरविंद सिंगला, पेजेंट ग्रूमर रीता गंगवानी, जो मिस वल्र्ड 2017 मानुषी छिल्लर को भी प्रशिक्षित कर चुकी हैं, तथा 94.3 माय एफएम के सिक्सटीन आलवेज प्रोग्राम की लोकप्रिय आरजे गीत निर्णायक मंडल में शामिल थीं।
Mirror 365 - NEWS THAT MATTERSDear Friends, Mirror365 launches new logo animation for its web identity. Please view, LIKE and share. Best Regards www.mirror365.com
Posted by Surinder Verma on Wednesday, June 17, 2020























