Mirror 365 - NEWS THAT MATTERS

Dear Friends, Mirror365 launches new logo animation for its web identity. Please view, LIKE and share. Best Regards www.mirror365.com

Posted by Surinder Verma on Wednesday, June 17, 2020

देश में भाईचारे की बजाय एक-दूसरे को बांटने की राजनीति चल रही है : छाबड़ा 

0
304
देश में भाईचारे की बजाय एक-दूसरे को बांटने की राजनीति चल रही है : छाबड़ा
– बुड़ैल में हुई जनसभा में आम आदमी पार्टी के सह-प्रभारी प्रदीप छाबड़ा ने भाजपा पर साधा निशाना
– पार्टी के प्रदेश सचिव शादाब राठी ने कहा-इस बार शहर की जनता भाजपा-कांग्रेस का सफाया कर देगी
चंडीगढ़। इस समय देश में भाईचारे की राजनीति नहीं रही है, अब देश को बांटने की राजनीति चल रही है। सत्ता पर काबिज भारतीय जनता पार्टी देश में जनता को आपस में लड़ाने की काम कर रही है। लेकिन लोग अब इनकी असलियत समझ चुके हैं और बदलाव चाहते हैं। ये कहना है आम आदमी पार्टी के सह-प्रभारी प्रदीप छाबड़ा का। बुड़ैल में आयोजित जनसभा में विशेषतौर पर पहुंचे छाबड़ा ने लोगों को संबोधित करते हुए भाजपा पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि आज के समय महंगाई इतनी बढ़ गई है कि लोगों का जीना मुश्किल हो रहा है। उन्होंने कहा कि अरविंद केजरीवाल के लिए देश सबसे पहले है और उन्हीं के मार्गदर्शन में चंडीगढ़ में दिल्ली की तर्ज पर विकास होगा। इस जनसभा में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए।
इस मौके पर कार्यक्रम के आयोजक आम आदमी पार्टी के प्रदेश सचिव शादाब राठी ने कहा कि अगर उनकी पार्टी सत्ता में आती है तो लोगों को हर महीने 20 हजार लीटर फ्री पानी दिया जाएगा। लोगों को बेहतर मेडिकल सुविधाएं मिलेंगी। उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि इस बार झाड़ू के बटन को दबाकर लोग शहर से भाजपा-कांग्रेस का सफाया कर देंगे।