चंडीगढ़, सुनीता शास्त्री। देव समाज कॉलेज फॉर वीमेन (डीएससीडब्ल्यू), सेक्टर -45बी, चंडीगढ़ ने ट्राइसिटी के अंडर-ग्रेजुएट और पोस्ट-ग्रेजुएट छात्रों के लिए कोविड-19 विषय पर एक ऑनलाइन पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया।प्रतियोगिता का प्रथम पुरस्कार कशिश, बी.ए. तृतीय वर्ष, डीएससीडब्ल्यू, सेक्टर 45 बी, चंडीगढ़ को मिला, जबकि द्वितीय पुरस्कार दिव्यप्रीत कौर, बी.एससी-तृतीय वर्ष, गवर्नमेंट होम साइंस कॉलेज, सेक्टर -10, चंडीगढ़ तथा तृतीय पुरस्कार जसमीत कौर, बी.कॉम तृतीय वर्ष, डीएससीडब्ल्यू, सेक्टर 45 बी, चंडीगढ़ को मिला। सांत्वना पुरस्कार इंदू, बी.कॉम तृतीय वर्ष, गुरु गोबिंद सिंह कॉलेज फॉर वीमेन, सेक्टर-26, चंडीगढ़ को मिला।प्रिंसीपल डॉ. मीना चोपड़ा ने विजेताओं को बधाई दी और छात्रों को उत्पादकता से जोडऩे के लिए आयोजन समिति के प्रयासों की सराहना की।आयोजन समिति में सुश्री रश्मि भाटिया (कम्प्यूटर एप्लीकेशंस विभाग), डीएससीडब्ल्यू, सुश्री सीमा शर्मा (फैशन डिजाइनिंग विभाग), डीएससीडब्ल्यू, सुश्री निशा सिंगला (अर्थशास्त्र विभाग), डीएससीडब्ल्यू और सुश्री वरिंदर कौर (ललित कला विभाग) डीएससीडब्ल्यू शामिल थीं।
Mirror 365 - NEWS THAT MATTERSDear Friends, Mirror365 launches new logo animation for its web identity. Please view, LIKE and share. Best Regards www.mirror365.com
Posted by Surinder Verma on Wednesday, June 17, 2020



















