Mirror 365 - NEWS THAT MATTERS

Dear Friends, Mirror365 launches new logo animation for its web identity. Please view, LIKE and share. Best Regards www.mirror365.com

Posted by Surinder Verma on Wednesday, June 17, 2020

दुष्यंत सिंह के नेतृत्व मे प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री से मिलेगा बॉलीवुड का प्रतिनिधि मंडल

0
321
चंडीगढ़, सुनीता शास्त्री। पूरे देश में चल रहे कोरोना काल के साथ आर्थिक मंदी में भारतीय फिल्म जगत भी कराहने लगा है। बॉलीवुड के दिग्गज प्रमोटर व निर्देशक, कंपोजर दुष्यंत प्रताप सिंह सहित मुम्बई के अभिनय जगत के  कई चर्चित चेहरों जिनमें अभिनेता पंकज बैरी, अभिनेत्रियों कविता त्रिपाठी, सोनिया शर्मा, अर्जुमन ट्रेड एनालिस्ट अतुल मोहन व प्रचार क्षेत्र के दिग्गज योगेश लखानी संगीतकार अंजान भट्टाचार्य  जैसे नामों ने देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी व प्रदेशों के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे, कैप्टन अमरिंदर सिंह, योगी आदित्यनाथ से मिल कर उद्योग के लिए सामूहिक व व्यक्तिगत तौर पर राहत की प्रार्थना की है। जिसमें मुख्य रूप से 1) कलाकारों व तकनीशियनों हेतु कुछ आर्थिक छूट. 2) निर्माताओं को टैक्स में छूट. 3 इस पूरे अभियान को  अभिनेता पंकज बैरी के मुताबिक तकनीशियन बेहद मुश्किल दौर मैं है उन्हें तत्काल मदद कीजरूरत है दुष्यंत सिंह के अनुसार तकरीबन डेड़ लाख लोग प्रत्यक्ष रूप से भारतीय सिनेमा से जुड़े हुए है, जो रोजाना काम कर खाते है। उनके संसाधन खत्म हो चुके है, अगर तकनीशियन का पलायन हुआ तो फिर काम करना संभव ही नही होगा। वहीं ट्रेड एनालिस्ट अतुल मोहन के अनुसार भारतीय सिनेमा जगत को तकरीबन दो हजार करोड़ व मनोरंजन के सभी क्षेत्रों को तकरीबन 3000 करोड़ का नुकसान हो चुका है। जिसकी भरपाई शायद ही हो  पायेगी। अभिनेत्री सोनिया शर्मा के मुताबिक ये सही वक्त है जब भारत सरकार हमारे साथ खड़ीी हो क्योंकि कलाकार हमेशा अपने देश के लिए अपना सर्वोत्तम प्रस्तुत करते है। ंगीतकार अंजान भट्टाचार्य संगीत जगत को लेकर बेहद व्यथित है, उनके मुताबिक अगर सरक ार अब साथ नही देगी तो कब देगी । बॉलीवुड को उम्मीद  हैकि कब कलाकारों की सुध सरकार लेगी। सभी दिग्गजों के मुताबिक बहुत जल्द एक प्रतिनिधि मंडल माननीय प्रधानमंत्री व माननीय मुख्यमंत्री महोदय से इस संबंध में मुलाकात के लिए समय मांगेंगे ।