Mirror 365 - NEWS THAT MATTERS

Dear Friends, Mirror365 launches new logo animation for its web identity. Please view, LIKE and share. Best Regards www.mirror365.com

Posted by Surinder Verma on Wednesday, June 17, 2020

दिवंगत जेल वार्डर की धर्मपत्नी को सौंपा 50 लाख का बीमा

0
341

दिवंगत जेल वार्डर की धर्मपत्नी को सौंपा 50 लाख का बीमा

पंचकूला/चंडीगढ़, 28 जून – महानिदेशक कारागार, हरियाणा श्री मोहम्मद अकील ने मंगलवार को यहां अपने कार्यालय में सोनीपत के नहरी गांव निवासी जेल वार्डर स्वर्गीय श्री राजेंद्र की धर्मपत्नी श्रीमती कविता को 50 लाख रुपये का चेक प्रदान किया। यह आर्थिक सहायता राशि एचडीएफसी बैंक के साथ किए एक समझौते के तहत प्रदान की गई।
इस अवसर पर श्री अकील ने परिजनों से आग्रह किया कि वे स्वर्गीय श्री राजेंद्र के बच्चों को बेहतर शिक्षा प्रदान करें यही दिवंगत आत्मा को सच्ची श्रद्धांजलि होगी। जेल विभाग द्वारा अपनी कल्याणकारी योजनाओं के तहत उन्हें हर संभव सहायता मुहैया करवाई जाएगी। शोक संतप्त परिवार के सदस्यों के प्रति हार्दिक संवेदना व्यक्त करते हुए उन्होंने कहा कि जेल विभाग में दी गई सराहनीय सेवाओं के लिए श्री राजेंद्र को लंबे समय तक याद किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि कर्तव्य की कठिन प्रकृति को ध्यान में रखते हुए जेल विभाग ने अपने कर्मियों के कल्याण के लिए समय-समय पर महत्वपूर्ण निर्णय लिए हैं। इसी के तहत, बैंक के साथ हुए समझौते के अंतर्गत आकस्मिक मृत्यु बीमा कवर के तहत मृतक के आश्रित को वित्तीय सहायता दी जाती है।
इस अवसर पर एचडीएफसी के नोडल अधिकारी श्री विपिन, श्री रितेश जिंदल सहित स्वर्गीय श्री राजेंद्र के परिजन भी उपस्थित थे।