Mirror 365 - NEWS THAT MATTERS

Dear Friends, Mirror365 launches new logo animation for its web identity. Please view, LIKE and share. Best Regards www.mirror365.com

Posted by Surinder Verma on Wednesday, June 17, 2020

तुमसे मिला’ रोमेंटिक सांग ज़ी म्यूजिक पर हुआ रिलीज

0
599
चंडीगढ़, सुनीता शास्त्री। मैगनिफिशेंट फिल्म्स प्रोडक्शन के बैनर तले रोमांटिक सांग ‘तुमसे मिला’ को आज ज़्ाी म्यूजिक पर रिलीज किया गया। इस गाने को मेगनिफिशेंट, मोहाली के मैनेजिंग डायरेक्टर व एक्टर रोहित कुमार की अध्यक्षता में रिलीज किया गया। इस मौके पर उनके साथ गाने के डायरेक्टर व सिनेमेटोग्राफर रोहित दूबे व गायक आयुष शर्मा तथा  प्रोडक्शन हाऊस के डायरेक्टर मंजुल बत्रा भी उपस्थित थे। मूल रूप से अलवर, राजस्थान के रहने वाले तथा इस रोमेंटिक गाने के सिंगर आयुष शर्मा ने बताया कि वे एक इंजीनियर भी है लेकिन उन्होंने अपना कैरिअर संगीत को चुना। जिसके लिए उन्होंने महात्मा गांधी संगीत विद्यालय, कोटा और मुम्बई गन्धर्व विद्यालय से क्लासिकल में डिग्री प्राप्त की है। उन्होंने संगीत की तालीम आगरा घराने के गुरू प्रोमोद व्यास जी से ली। जिन्होंने बिना दीक्षा लिये उन्हें संगीत के पथ पर अग्रसर किया। जिसके उपरांत उन्होंने मुम्बई में लाइव शो व फिल्मी सितारों के घरों जिनमें बॉलीवुड अभिनेता अपार शक्ति, अभिनेत्री भाग्य श्री के नाम उल्लेखनीय हैं, में लाइव शो किये हैं। उन्होंने बताया कि इससे पहले भी वे कई गाने लिख व गा चुके है जिनसे उन्हें लोगों की सरहानीय प्रतिक्रिया भी मिल चुकी है। उन्होंने कहा कि यह मेरा पहला सांग है जो कि ज़ी म्यूजिक पर प्रसारित हुआ है और इस क्रमबद्ध में अन्य गानों को वे इन दिनों लिख रहे है जो कि जल्द ही श्रोताओं के समक्ष आयेंगे। इस अवसर पर सांग के डायरेक्टर व सिनेमेटोग्राफर रोहित दूबे ने बताया कि उनके निर्देशन में यह उनका पहला वीडियो सांग है इसके साथ ही वह अपने एक अन्य प्रोजेक्ट द किलरर सीरीज का डायरेक्शन भी कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि तुमसे मिला गाना बहुत ही प्यारा और रोमांटिक थीम पर आधारित है जो कि किसी को भी गुनगुनाने पर मजबूर कर सकता है। उन्होंने बताया कि शूट के दौरान काफी दिक्कतें आई बावजूद इसके हमारी टीम शूट को पूरा करने में कामयाब साबित हुई। रोहित दूबे ने आगे बताया कि यह म्यूजिक वीडियो उन्होंने खुद ही शूट किया। गाने की शूटिंग मुम्बई में हुई है। रोहित दूबे धोलपुर, राजस्थान से हैं और अभी सिर्फ 25 वर्ष आयु के हैं, बताते हैं कि इस स्तर पर पहुंचने पर उन्होंने कड़ी मेहनत की है, मैं यह नही कहता की मुझे मुकाम मिल गया है बल्कि अभी इसकी शुरूआत हुई है जिसे बुलंदियों पर ले जाने के लिए मै सदैव प्रयासरत रहुंगा। उन्होंने डायरेक्शन में आने से पहले बिग बॉस तेलगु रियल्टी शो का ऑन द सेट शूट किया है और वे एक फैशन फोटाग्राफर भी हैं जिसके अंतर्गत वे काफी मॉडल्स व जाने माने कलाकारों के फोटो शूट कर चुके हैं जिनमें पंजाबी गायिका बारबी मान तथा बिग बॉस फेम असीम रेआज़ के भाई उमर रियाज़  तथा अन्य शामिल हैं।
इस अवसर पर मेगनिफिशेंट के मैनेजिंग डायरेक्टर व एक्टर रोहित कुमार ने कहा कि डायरेक्टर व सिनेमेटोग्राफर रोहित दूबे व गायक आयुष शर्मा को उनके बेहतरीन काम के लिए वे बधाई देते हैं। उन्होंने बताया कि मैगनिफिशेंट फिल्म्स प्रोडक्शन का उदेश्य युवा कलाकार जो फिल्म इंडस्ट्री में बतौर अभिनेता,अभिनेत्री, मॉडल, डायरेक्टर, कैमरामैन या सिंगर बनने के इच्छुक हैं, को एक बेहतरीन मंच प्रदान करवाना  हैं।